Homeअन्य राज्यRs. 10 हज़ार के वास्ते मची भगदड़

Rs. 10 हज़ार के वास्ते मची भगदड़

HYDRABAAD : बाढ़ से बर्बाद हो चुके हैदराबादी लोगों की मदद के वास्ते तेलंगना सरकार ने 10 हजार रूपये नकद सहायता राशि देने का एलान किया था। उसी सहायता राशि को पाने के लिए नागरिक सेवा केन्द्र से फार्म बांटे जाने थे। इन फार्म को हासिल करने के लिए एक साथ निकले लोगों के कारण अजीबो गरीब स्थिति हो गयी।

सहायता के लिए आवेदन करने सुबह से ही नागरिक सेवा केंद्रों (मी सेवा केंद्रों) पर महिलाओं और पुरुषों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया। अपनी बारी जल्दी आने के चक्कर में आवेदकों के बीच झड़प की भी खबरें है।

भारी तादात में निकली इस भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और मी सेवा के कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

14-15 अक्टूबर को भारी बारिश और बाढ़ ने शहर और आस-पास के क्षेत्रों में खासा नुकसान किया था। इसमें 50 लोग मारे गए और सैकड़ों कॉलोनियां जलमग्न हो गईं थीं। मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव ने घोषणा की थी कि हर प्रभावित परिवार को 10 हजार रुपये दिए जाएंगे। सरकार ने इसके लिए 550 करोड़ रुपये जारी किए थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular