Homeअन्य राज्यएमपी की मंडी में यूपी का धान!

एमपी की मंडी में यूपी का धान!

DATIYA : आप अंदाजा लगा सकते हैं कि बिचौलिये मुनाफे के लिए कुछ भी कर गुजर जाते हैं। धान के कालाबाजारी करने वाले व्यापारी ने यूपी से धान खरीद कर उसे मध्यप्रदेश की सरकारी मंडी में समर्थन मुल्य पर बेचने की कोशिश की। हालांकि प्रशासनिक मुस्तैदी के चलते वह ऐसा कर नहीं सका और धरा गया।

यूपी के सीमावर्ती जिले दतिया में समर्थन मूल्य पर बेचने के मकसद से लाए गए लगभग पांच सौ क्विंटल धान को जब्त कर लिया गया है। गौरतलब है कि वहां शासन द्वारा घोषित समर्थन मूल्य पर जिले में किसानों से धान की खरीदी की जा रही है।

मध्य प्रदेश प्रशासन ने इस बात के पुख्ता इंतजाम किये है कि पड़ोसी राज्यों से सस्ती दरों पर लाकर एमपी की मंडियों में महंगी दरों पर धान न बेचा जाए। इसे रोकने क लिए जगह—जगह बैरेकेटिंग की गयी है।

इसी कड़ी में रविवार को बड़ौनी में उत्तर प्रदेश से आए 500 क्विंटल धान समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए लाए गए और चेकिंग अभियान में पकड़ लिये गये।

RELATED ARTICLES

Most Popular