SAHARANPUR : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सहारनपुर के पूर्व जिलाअध्यक्ष मानवरी पुंडीर को पार्टी से निकाल दिया है। उनकी खता यह है कि वह पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ विधान परिषद का चुनाव लड़ रहे हैं।
पार्टी के प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर ने बताया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पार्टी के प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने को अनुशासनहीनता मानते हुए मानवीर पुंडीर को पार्टी से निष्कासित करने के निर्देश दिए है।
