Homeअन्य राज्य''खबर खतरनाक'' गूंगी—बहरी महिलाओं के साथ बलत्कार, बच्चे को दिया जन्म

”खबर खतरनाक” गूंगी—बहरी महिलाओं के साथ बलत्कार, बच्चे को दिया जन्म

DEVAAS : यह खतरनाक खबर मध्य प्रदेश से आ रही है। जहां के देवास जिले के कबीर आश्रम में रहने वाली मूक-बधिर महिलाओं के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। हद तो यह हो गयी है कि एक गूंगी बहरी महिला तो गर्भवती भी हो गई और उसने बच्चे को जन्म दिया है।

गूंगी बहरी औरत आखिर गर्भवती कैसे हुयी यह बड़ा सवाल है? अब कोशिशें की जा रही है कि इस बात का पता लगाया जाए कि आखिर आश्रम की इन असहाय महिलाओं के साथ किसने रेप किया। फिलहार पुलिस ने इन 6 महिलाओं को आश्रम से छुड़ाकर वन स्टॉप सेंटर भेजा दिया है।

डीम देवास ने बताया कि जामगोद गांव में और एक अन्य स्थान पर कबीर आश्रम है। यहां की एक महिला के गर्भवती होने की बात सामने आने पर इंदौर से काउंसिलिंग के लिए विशेषज्ञों का दल बुलाया गया। साथ ही उसे अस्पताल में भर्ती किया गया। वहीं, यह पता करने के लिए कि महिला गर्भवती कैसे हुई, इसके लिए तहसीलदार और महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी को आश्रम भेजा गया। काउंसिलिंग के जो वीडियो हैं वह देखकर प्रारंभिक तौर पर प्रतीत होता है कि इन महिलाओं/लड़कियों के साथ आश्रम में या आश्रम के बाहर कुछ गलत हरकत हुई है।

जानकारी के अनुसार, इस आश्रम में मानसिक रूप से बीमार महिलाओं को रखा जाता था। इन महिलाओं के लिए काम किया जाता था। यह आश्रम सेवा कार्य के लिए बनाया गया था। यहां मंदबुद्धि बालिकाओं को आसपास के गांव के लोग भी छोड़ जाते थे, जिनकी यहां देखभाल की जाती थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular