Saturday, May 2, 2026
25 C
Lucknow

6 करोड़ के फ्लैट की छत में निकला पीपल का पेड़

NEW DELHI : दिल्ली के अपकमिंग एशियाड विलेज में एक अजीब ओ गरीब लेकिन आंखे खोलने वाली खबर सामने आ रही है। खबर यह है कि रेलवे के एक रिटार्यड अधिकारी अजय अग्निहोत्री ने सरकारी स्वामित्व वाली प्राइम हाउसिंग सोसायटी में फ्लैट खरीदा था। इस फ्लैट की कीमत लगभग 6 करोड़ रूपये थी।

अग्निहोत्री ने सोचा था कि आलीशान फ्लैट में आराम से रहेंगे लेकिन यह क्या उनके फ्लैट की छत में निकल आया पीपल का पेड़। अजय ने बताया कि छत से एक पेड़ निकल आया है। जिसकी जड़ें एमटीएनएल के स्वामित्व वाले फ्लैट से जुड़ी हुईं थीं। जड़ जिस फ्लैट में थी वहां ताला बंद था। धीरे धीरे वह पेड़ अजय के फ्लैट में पहुंच गया।

अजय ने इस बात की शिकायत हर उस जगह की जहां उन्हें उम्मीद थी कि उनका काम हो जाएगा। लेकिन आरडब्ल्यूए और दूरसंचार मंत्रालय से शिकायत करने के बावजूद भी कोई फायदा नहीं हुआ।

इसके बाद अजय ने सीधे प्रधानमंत्री कार्यलाय में अपनी शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त मेरे पास कोई विकल्प नहीं था। क्योंकि आरडब्ल्यूए के पास अधिकार नहीं थे और हमारे पास चाबी नहीं थी। हालांकि, पीएमओ तक पहुंचने के बाद 24 घंटे के भीतर लोग आए और पेड़ हटा दिया गया।

लेकिन मरम्मत का काम घटिया तरीके से किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि हाल ही में एक और 25 फुट का पीपल का पेड़, जो पिछले पेड़ की तुलना में बहुत बड़ा था, वह देखा गया है।
उन्होंने बताया, पिछली बार, पीएमओ को मेरी शिकायत मिलने के बाद, जब इंजीनियर आए तो उन्होंने मुझे आगे की समस्याओं के लिए संपर्क करने के लिए एक नंबर दिया। मगर उन्होंने कभी भी इस पर कोई जवाब नहीं दिया। अब एक और भी बड़ा पेड़ है। उन्होंने बताया कि इस पेड़ की वजह से उनके घर की छत के लिए खतरा बना हुआ है।

Hot this week

“khan sir controversy” : खान सर को लेकर बिहार में होने लगी चर्चाएं!

खान सर पर आरोप एजूकेशनल वीडियो के जरिये एनडीए...

”(Lalu Yadav family dispute)”: रोहिणी अचार्य का विस्फोटक पोस्ट की इनसाइड स्टोरी

- रोहणी अचार्य का विवादास्पद पोस्ट संकेत नहीं सायरन...

Nikah पढ़वाई 11 लाख , जूता चुरवाई 11 लाख

मेरठ की शादी में बरसे नोट ढाई करोड़ की...

Sajjad Bagh में एक बड़ा हादसा टला

सरकार टुडे, 28 नवम्बर, लखनउ। बीती रात सज्जादबाग (Sajjad...

Topics

“khan sir controversy” : खान सर को लेकर बिहार में होने लगी चर्चाएं!

खान सर पर आरोप एजूकेशनल वीडियो के जरिये एनडीए...

”(Lalu Yadav family dispute)”: रोहिणी अचार्य का विस्फोटक पोस्ट की इनसाइड स्टोरी

- रोहणी अचार्य का विवादास्पद पोस्ट संकेत नहीं सायरन...

Nikah पढ़वाई 11 लाख , जूता चुरवाई 11 लाख

मेरठ की शादी में बरसे नोट ढाई करोड़ की...

Sajjad Bagh में एक बड़ा हादसा टला

सरकार टुडे, 28 नवम्बर, लखनउ। बीती रात सज्जादबाग (Sajjad...

(Trauma-Bond) ट्रामा बांड के शिकार, कहीं आप भी तो नहीं हो रहे

सुपर—डुपर स्पेशल स्टोरी सिर्फ आप के लिए खतरनाक बीमारी धीरे—धीरे...

Khamani: दहाड़े खामनेई, इजरायल को मिलेगा मुहतोड़ जवाब

ईरान के उपर हुए 1 अक्टूबर को मिसाइल हमले...

Sexual Harassment का वर्लड रिकार्ड! गुरू पर गंदे आरोप…

चिंताजनक खबर.... प्रोफेसर है कि जल्लाद, पूरी युनिवर्सिटी की लड़कियों...

Related Articles

Popular Categories