Saturday, May 2, 2026
25 C
Lucknow

खुशी दुबे / किरन कलेश तिवारी की मुलाकात से यूपी की राजनीति में आई सुनामी

अमित शुक्ला की विशेष रिपोर्ट

LUCKNOW : धीरे—धीरे होने वाले विधान सभा चुनाव की तस्वीर साफ हो रही है। यूपी चुनाव में जहां एक ओर ढेर सारे मुद्दे होंगे वही ​विकास दुबे फेम अमर दुबे की बेवा खुशी दुबे तो हिंदू समाज पार्टी के नेता कमलेश तिवारी भी अहम मुद्दा होंगे।

आज लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में बिकरु कांड के अभियुक्त अमर दूबे की पत्नी खुशी दुबे से हिन्दू समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष किरन कमलेश तिवारी ने मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य का हाल जाना। किरन कमलेश पूरे लाव लश्कर के साथ खुशी दुबे से मिलने अस्पताल पहुंची थी।

किरन कमलेश तिवारी ने राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में इलाज के लिए भर्ती खुशी दुबे के इलाज के बारे में डॉक्टरों से बातचीत की और उनका स्वास्थ्य का हालचाल लिया। उन्होंने खुशी दुबे के बेहतर इलाज किये जाने की मांग की। ​किरन कमलेश का कहना है कि अस्पताल में जीवन -मौत से जूझ रही खुशी दुबे बिना किसी कसूर के सज़ा काट रही है।

उन्होंने कहा कि खुशी दुबे की हालत ठीक नही है उसे तत्काल रिहा किया जाना चाहिए। बिकरू कांड में शादी के 9 दिन बाद विधवा हुई खुशी दुबे की रिहाई की मांग करते हुए उन्होंने कहा- दस महीने जेल में रखने के बाद भी आरोप तय नहीं हो सका है। लखनऊ के अस्पताल में वह जीवन-मौत से जूझ रही है अगर कोई आरोप तय नहीं हो पाया तो उसे रिहा किया जाए।

हिन्दू समाज पार्टी की अध्यक्ष किरन तिवारी ने कहा कि बेकसूर महिला पर आखिर ज्यादती क्यो की जा रही है राज्य की योगी सरकार को इस मामले पर तत्काल ध्यान देना चाहिए। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि आखिर जब खुशी दुबे की इस कांड में कोई संलिप्तता नही पाई गई तो इस निर्दोष को किस बात की सजा दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि खुशी दुबे पर कोई आरोप नहीं है फिर भी उसे जेल भेज दिया गया। उसे बेहतर उपचार की जरूरत है। हिन्दू समाज पार्टी ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि अगर खुशी दुबे पर अब तक आरोप तय नहीं हुआ है तो उसे तत्काल रिहा किया जाए। साथ ही पार्टी ने कहा है कि अगर सरकार इस मामले में तत्काल कार्रवाई नही करेगी तो हिन्दू समाज पार्टी खुशी दुबे के लिए संघर्ष कर न्याय दिलाने के लिए प्रत्येक सम्भव कार्य करेगी।

Hot this week

“khan sir controversy” : खान सर को लेकर बिहार में होने लगी चर्चाएं!

खान सर पर आरोप एजूकेशनल वीडियो के जरिये एनडीए...

”(Lalu Yadav family dispute)”: रोहिणी अचार्य का विस्फोटक पोस्ट की इनसाइड स्टोरी

- रोहणी अचार्य का विवादास्पद पोस्ट संकेत नहीं सायरन...

Nikah पढ़वाई 11 लाख , जूता चुरवाई 11 लाख

मेरठ की शादी में बरसे नोट ढाई करोड़ की...

Sajjad Bagh में एक बड़ा हादसा टला

सरकार टुडे, 28 नवम्बर, लखनउ। बीती रात सज्जादबाग (Sajjad...

Topics

“khan sir controversy” : खान सर को लेकर बिहार में होने लगी चर्चाएं!

खान सर पर आरोप एजूकेशनल वीडियो के जरिये एनडीए...

”(Lalu Yadav family dispute)”: रोहिणी अचार्य का विस्फोटक पोस्ट की इनसाइड स्टोरी

- रोहणी अचार्य का विवादास्पद पोस्ट संकेत नहीं सायरन...

Nikah पढ़वाई 11 लाख , जूता चुरवाई 11 लाख

मेरठ की शादी में बरसे नोट ढाई करोड़ की...

Sajjad Bagh में एक बड़ा हादसा टला

सरकार टुडे, 28 नवम्बर, लखनउ। बीती रात सज्जादबाग (Sajjad...

(Trauma-Bond) ट्रामा बांड के शिकार, कहीं आप भी तो नहीं हो रहे

सुपर—डुपर स्पेशल स्टोरी सिर्फ आप के लिए खतरनाक बीमारी धीरे—धीरे...

Khamani: दहाड़े खामनेई, इजरायल को मिलेगा मुहतोड़ जवाब

ईरान के उपर हुए 1 अक्टूबर को मिसाइल हमले...

Sexual Harassment का वर्लड रिकार्ड! गुरू पर गंदे आरोप…

चिंताजनक खबर.... प्रोफेसर है कि जल्लाद, पूरी युनिवर्सिटी की लड़कियों...

Related Articles

Popular Categories