आज होगी बीजेपी, सपा, और कांग्रेस विधायकों की अदला—बदली, इतने विधायक बदलेंगे पार्टी ?
28 November, Sarkar Today: विधायकों का पालिटिक्ल मिजाज़ बहुत तेजी से बदल रहा है। ताजा खबरों के मुताबिक अब विधायकों(MLA) को अपनी पार्टी खराब लगने लगी है और दूसरा राजनीतिक दल अच्छा। आज भारतीय जनता पार्टी की हलचल कुछ और बयान कर रही है। अच्छी खबर यह है कि बीजेपी का कुनबा आज बड़ेगा और वहां कांग्रेस के दो और सपा के एक पूर्व मंत्री पार्टी को ज्वाइन करेंगे।
ताजा और कातिल सूत्रों के मुताबिक बुरी खबर यह है कि भारतीय जनता पार्टी के 7 विधायक(MLA) पिछले एक हफ्ते से लखनऊ में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात करने के लिए डेरा डाले हुए हैं। गौरतलब है कि बीजेपी से कम से कम 10 विधायक टूट कर सपा ज्वाइन करेंगे। इनमें 1 सीतापुर के विधायक (MLA) सपा में आ चुके हैं जबकि 7 विधायकों के बारे आज खबर मिल सकती है। गौरतलब है कि विधानसभा उपाध्यक्ष चुनाव में 10 बीजेपी विधायकों ने क्रास वोटिंग की थी।
बसपा पूरी तरह से टूट चकी है तो कांग्रेस में टूट जारी है। आज की खबर यह है कि कांग्रेस के दो पूर्व मंत्री बीजेपी को ज्वाइन करने जा रहे हैं। जबकि बीएसपी के 90 परसेंट से ज्यादा बड़े नाम समाजवादी पार्टी और बीजेपी का दामन थाम चुके हैं।
समाजवादी पार्टी सूत्रों की माने तो भारतीय जनता पार्टी के 22 विधायक (MLA) अबतक सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात कर चुके हैं। लेकिन सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मजबूरी जता कर इन लोगों को इंतजार के लिए कहा है। यह सभी लोग सपा का टिकट चाहते हैं। जबकि सपा इन स्थानों से उम्मीदवारों का चयन कर चुकी है। इन लागों के लिए सपा एक और सर्वे कराएगी और उस सर्वे के बाद ही कोई फैसला लेगी। इन नामों में खलीलाबाद के विधायक (MLA) भी है।