Saturday, May 2, 2026
23 C
Lucknow

आंध्र में भिखारी के पास 2 लाख रुपये नकद मिले

AMRAWATI : आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में एक भिखारी के पास दो लाख रुपये से अधिक नकदी मिली है। एक गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) के स्वयंसेवकों के माध्यम से यह बात सामने आई है, जब वे उसका हुलिया ठीक कर रहे थे।

चिन्ना नरसिम्हुलु, जो कि धोन शहर में एक मस्जिद के पास भीख मांगता है। उसके पास 2 लाख 4 हजार 459 रुपये मिले। द्रोणाचलम सेवा समिति के सदस्यों ने सोमवार को उसके बाल कटवाकर स्नान कराया और उसे नए कपड़े भी दिए।

समिति के सदस्य ए. मधु के अनुसार इस 58 वर्षीय भिखारी के पास 14 शर्ट की जेब में करेंसी नोटों के बंडल थे। कुल राशि में से 77,000 रुपये की ऐसी करंसी थी, जो नोटबंदी के बाद बंद हो गई है।

इंस्पेक्टर सुब्रह्मण्यम ने कहा कि उनकी पूछताछ से पता चला है कि चिन्ना नरसिम्हुलु उर्फ सीनू तेलंगाना के पास महबूबनगर में मुनप्पगुट्टा कॉलोनी का मूल निवासी है।

उसने पुलिस को बताया कि वह लगभग 24 साल पहले परिवार से बिछड़ गया था। उसकी पत्नी और बेटी जो कि उस समय सिर्फ आठ महीने की थी, काम के लिए बेंगलुरू चली गई थी।

धोन में 16 साल से भीख मांग रहे सीनू ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी बेटी के लिए ये पैसे इस उम्मीद में बचाए थे कि वह एक दिन उससे मिलेगी।

पुलिस अधिकारी ने उसे कडप्पा में एक वृद्धाश्रम में भेज दिया है और एनजीओ को सीनू के नाम से बैंक खाता खोलने और पैसे जमा करने के लिए कहा है।

पुलिस सीनू के परिवार का पता लगाने के लिए अपने महबूबनगर के समकक्षों के साथ भी संपर्क कर रही थी।

Hot this week

“khan sir controversy” : खान सर को लेकर बिहार में होने लगी चर्चाएं!

खान सर पर आरोप एजूकेशनल वीडियो के जरिये एनडीए...

”(Lalu Yadav family dispute)”: रोहिणी अचार्य का विस्फोटक पोस्ट की इनसाइड स्टोरी

- रोहणी अचार्य का विवादास्पद पोस्ट संकेत नहीं सायरन...

Nikah पढ़वाई 11 लाख , जूता चुरवाई 11 लाख

मेरठ की शादी में बरसे नोट ढाई करोड़ की...

Sajjad Bagh में एक बड़ा हादसा टला

सरकार टुडे, 28 नवम्बर, लखनउ। बीती रात सज्जादबाग (Sajjad...

Topics

“khan sir controversy” : खान सर को लेकर बिहार में होने लगी चर्चाएं!

खान सर पर आरोप एजूकेशनल वीडियो के जरिये एनडीए...

”(Lalu Yadav family dispute)”: रोहिणी अचार्य का विस्फोटक पोस्ट की इनसाइड स्टोरी

- रोहणी अचार्य का विवादास्पद पोस्ट संकेत नहीं सायरन...

Nikah पढ़वाई 11 लाख , जूता चुरवाई 11 लाख

मेरठ की शादी में बरसे नोट ढाई करोड़ की...

Sajjad Bagh में एक बड़ा हादसा टला

सरकार टुडे, 28 नवम्बर, लखनउ। बीती रात सज्जादबाग (Sajjad...

(Trauma-Bond) ट्रामा बांड के शिकार, कहीं आप भी तो नहीं हो रहे

सुपर—डुपर स्पेशल स्टोरी सिर्फ आप के लिए खतरनाक बीमारी धीरे—धीरे...

Khamani: दहाड़े खामनेई, इजरायल को मिलेगा मुहतोड़ जवाब

ईरान के उपर हुए 1 अक्टूबर को मिसाइल हमले...

Sexual Harassment का वर्लड रिकार्ड! गुरू पर गंदे आरोप…

चिंताजनक खबर.... प्रोफेसर है कि जल्लाद, पूरी युनिवर्सिटी की लड़कियों...

Related Articles

Popular Categories