Saturday, May 2, 2026
23 C
Lucknow

पैरेंट्स के लिए राहत भरी ख़बर लाकडाउन में बच्चों की पढ़ाई को लेकर नो टेंशन

NEW DELHI : लाकडाउन में स्कूलों के आनलाइन पढ़ाई के चोचले हो या फिर फीस, बात सलैबस की हो या फिर स्कूल आने जाने की। स्कूलों के बंद होने के कारण छात्रों का सिलेबस घटाया जा सकता है। स्लैबस सिर्फ उन छात्र—छात्राओं का घटेगा जिनके स्कूल पूरी तरह बंद रहे। यानी कि फायदा सिर्फ नर्सरी से लेकर इंटरतक के स्टूडेंटस को मिल सकता है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने कोरोना महामारी के मद्देनजर पूरे देश के शिक्षाविदों, शैक्षणिक संस्थानों एवं अध्यापकों से सिलेबस में कटौती पर ठोस सुझाव मांगे हैं।

कोरोना महामारी के कारण इस वर्ष स्कूलों के कार्य दिवस काफी कम हो गए। अधिकांश छात्रों को ऑनलाइन माध्यमों से ही शिक्षा दी गई और इस समय गर्मियों की छुट्टियां चल रही हैं। ऐसे में अब स्वयं छात्र, अभिभावक और शिक्षक भी छात्रों के पाठ्यक्रम को कम किए जाने के पक्षधर हैं।

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा, सीबीएसई के वर्तमान स्कूली पाठ्यक्रम को कम करने के लिए पूरे देशभर से अभिभावकों, शिक्षकों और छात्रों के संदेश लगातार प्राप्त हो रहे हैं।

उन्होंने कहा, वर्तमान परिस्थितियों में देशभर से सीबीएसई के पाठ्यक्रम को कम करने की मांग को देखते हुए सभी शिक्षकों, शिक्षाविदों और शैक्षणिक संस्थानों से अपील है कि वे इस दिशा में अपने सुझाव मुझसे या मंत्रालय से साझा करें। यह सुझाव सभी संबंधित लोगों को अगले एक सप्ताह के अंदर जमा कराने होंगे। सुझाव में यह बताना है कि सीबीएसई के वर्तमान पाठ्यक्रम को कैसे कम किया जा सकता है।

मंत्रालय की पहल पर सीबीएसई सबसे पहले 10वीं एवं 12वीं कक्षा के छात्रों का पाठ्यक्रम कम करने की पहल कर सकता है।

दरअसल 10वीं एवं 12वीं कक्षा के छात्रों को अगले वर्ष बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होना है। कोरोना संकट काल की दिक्कतों के बीच इन कक्षाओं का वर्तमान पाठ्यक्रम पूरा करवा पाना बेहद कठिन है। ऐसे में यदि 10वीं एवं 12वीं कक्षा के छात्रों का सिलेबस कम किया जाता है तो अभी से बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी नए सिलेबस के मुताबिक करवाई जा सकेगी।

Hot this week

“khan sir controversy” : खान सर को लेकर बिहार में होने लगी चर्चाएं!

खान सर पर आरोप एजूकेशनल वीडियो के जरिये एनडीए...

”(Lalu Yadav family dispute)”: रोहिणी अचार्य का विस्फोटक पोस्ट की इनसाइड स्टोरी

- रोहणी अचार्य का विवादास्पद पोस्ट संकेत नहीं सायरन...

Nikah पढ़वाई 11 लाख , जूता चुरवाई 11 लाख

मेरठ की शादी में बरसे नोट ढाई करोड़ की...

Sajjad Bagh में एक बड़ा हादसा टला

सरकार टुडे, 28 नवम्बर, लखनउ। बीती रात सज्जादबाग (Sajjad...

Topics

“khan sir controversy” : खान सर को लेकर बिहार में होने लगी चर्चाएं!

खान सर पर आरोप एजूकेशनल वीडियो के जरिये एनडीए...

”(Lalu Yadav family dispute)”: रोहिणी अचार्य का विस्फोटक पोस्ट की इनसाइड स्टोरी

- रोहणी अचार्य का विवादास्पद पोस्ट संकेत नहीं सायरन...

Nikah पढ़वाई 11 लाख , जूता चुरवाई 11 लाख

मेरठ की शादी में बरसे नोट ढाई करोड़ की...

Sajjad Bagh में एक बड़ा हादसा टला

सरकार टुडे, 28 नवम्बर, लखनउ। बीती रात सज्जादबाग (Sajjad...

(Trauma-Bond) ट्रामा बांड के शिकार, कहीं आप भी तो नहीं हो रहे

सुपर—डुपर स्पेशल स्टोरी सिर्फ आप के लिए खतरनाक बीमारी धीरे—धीरे...

Khamani: दहाड़े खामनेई, इजरायल को मिलेगा मुहतोड़ जवाब

ईरान के उपर हुए 1 अक्टूबर को मिसाइल हमले...

Sexual Harassment का वर्लड रिकार्ड! गुरू पर गंदे आरोप…

चिंताजनक खबर.... प्रोफेसर है कि जल्लाद, पूरी युनिवर्सिटी की लड़कियों...

Related Articles

Popular Categories