Homeराजनीतिजेएनयू — जामिया की रैंकिंग में सुधार कुछ लोगों के मुह पर...

जेएनयू — जामिया की रैंकिंग में सुधार कुछ लोगों के मुह पर तमाचे जैसा — मायावती

LUCKNOW : बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने जेएनयू जामिया समेत देश की प्रमुख युनिवर्सिटी की रैंकिंग में सुधार पर टिवट कर राजनीतिक निशाना साधा है। उनहोंने कहा कि इन युनिवर्सिटयो की रैंकिंग में इजाफे की खबर से उन लोगों को सीख लेनी चाहिए जो इन संस्थानों पर उंगली उठा रहे थे।

उनहों ने कहा कि लोगों को समझना चाहिए कि यह देश के ही शिक्षण संस्थान है इनके खिलाफ प्रोपोगंडा नहीं करना चाहिए। उन्होंने बीएचयू के तीसरा स्थान प्राप्त करने पर भी बधाई दी।

गौरतलब है कि जेएनयू और जामिया समेत देश की कई नामी गिरामी शिक्षण संस्थानों में पिछले लंबे समय से अव्यवस्था का बोलबाला है। यह शिक्षण संस्थान पढ़ाई के लिए नहीं बल्कि आंदोलन आदि के लिए नाम कमा रहे हैं। ऐसे में उन्होंने उम्मीद जाहिर की ​कि अब महौल सुधरेगा और देश आगे बड़ेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular