Homeअपराधयौन इच्छाओं को खारिज करने पर नाबालिग लड़की को जला दिया

यौन इच्छाओं को खारिज करने पर नाबालिग लड़की को जला दिया

BALIA : आगरा अगर ताजमहल के लिए फेमस है तो यूपी का बलिया बग़ावत के मशहूर है। खबर बागी बलिया से एक 17 वर्षीय यु​वति को वहशी दरिंदों ने इसलिए जला दिया कि उसने 21 वर्षीय युवक की युवक ने यौन इच्छाओं को खारिज कर दिया था।

बलिया के एक गांव में एक युवक ने यौन इच्छाओं को खारिज करने पर नाबालिग लड़की को जला दिया है। पुलिस के मुताबिक 21 साल के आरोपी कृष्णा गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं पीड़िता को बलिया के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन हालत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए वाराणसी भेज दिया गया।

दुबहर थाना एसएचओ अनिल चंद्र तिवारी ने कहा कि लड़की के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम और पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

लड़की के पिता ने पुलिस को बताया कि बेटी उस व्यक्ति की यौन इच्छाओं को खारिज कर रही थी इसलिए आरोपी ने उसकी बेटी को घर से अगवा किया और उसे जला दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular