HomeराजनीतिBhim Army में बड़ा कांड, बहन जी के दांव से रावण हलकान...

Bhim Army में बड़ा कांड, बहन जी के दांव से रावण हलकान Politics अभी बाकी है!

3 December, Sarkar Today: बसपा सुप्रीमो मायावती यू हीं उत्तर प्रदेश की चार बार मुख्यमंत्री नहीं बनी है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने भीम आर्मी (Bhim Army) को दो फाड़कर चन्द्रशेखर रावण को बड़ा झटका दिया है। राजनीति में कब क्या हो जाए किसी को पता नहीं। बसपा सुप्रीमो ने भीम आर्मी (Bhim Army) के संस्थापक सदस्य रहे उपकार बावरा को बहुजन समाज पार्टी में शामिल कर बता दिया कि पालिटिक्स अभी बाकी है।

इस ख़बर को भी पढ़ें:— Lucknow kay Choor: लखनऊ के चोरो ने एयरफोर्स के लड़ाकू विमान मिराज के साथ

भीम आर्मी (Bhim Army) को खड़ा करने में उपकारा बावरा की अहम भूमिका है। उपकारा भी एनएसए के तहत 13 महीने तक जेल में रहे। जेल से बाहर आने के बाद उपकारा बावरा ने चंद्रशेखर का साथ छोड़ दिया। क्योंकि उपकारा को जेल से बाहर लाने में बसपा ने उनकी कानूनी मदद की। उपकारा के भीम आर्मी (Bhim Army) छोड़ने से अब चन्द्रशेखर रावण की ताकत आधी रह गयी है।

इस ख़बर को भी पढ़ें:—UP Elections अमित शाह के सवाल पर अखिलेश यादव ने जारी किया यह फोटो!…

मायावती के भतीजे और बहुजन समाज पार्टी में नम्बर दो की हैसियत रखने वाले आकाश आनंद ने उपकार बावरा को बीएसपी की सदस्यता ग्रहण कराई है। बहुजन समाज पार्टी में चुनाव के मददेनजर उपकारा की ज्वाइनिंग को बड़ी ज्वाइनिंग माना जा रहा है। क्योंकि उपकारा बावरा भीम अर्मी (Bhim Army) की एक बड़ी ताकत थी। जोकि बसपा ने तोड़ दी है।

इस ख़बर को भी पढ़ें:— Guddu Pandit और बीजेपी नेता गिरिराज सिंह जब शादी समारोह में हुए आमने—सामने

चन्द्रशेखर रावण की भीम अर्मी (Bhim Army) दलितों की आवाज तेजी से बन रही थी। भीम अर्मी बेसिक मुददों पर काम कर रही थी और जोशीले चन्द्रशेखर की आवाज पर दलितो का​ विश्वास जम रहा था। वहीं मायावती की जनता के बीच प्रजेंट कम हुई थी और उनका असर भी धीरे धीरे कम हो रहा था। ऐसे में 2022 के चुनाव में रावण की मौजूदगी दलित वोटों में बिखराव कर सकती थी।

इस ख़बर को भी पढ़ें:— Ganday Vidhayak गंदे विधायक सपा, बसपा में नहीं बल्कि इस..पार्टी में है सबसे ज्यादा
RELATED ARTICLES

Most Popular