Saturday, May 2, 2026
25 C
Lucknow

बस कुछ देर पहले … दंबग दरोग़ा जी हो गये निलंबित, जांच शुरू 10 पुलिसकर्मी भी नपे

Ambedker Nagar : इसे क्षेत्रीय जनता का प्यार कहेंगा, दरोगा की दबंगाई या फिर कुछ और पुलिस के इतिहास में वह सबकुछ हुआ जो इससे पहले नहीं हुआ था। हुआ यह कि टांडा विधायक संजू देवी के अरोप के बाद बसखारी थानाअध्यक्ष को पुलिस कप्तान ने हटा कर दूसरी जगह ट्रांस्फर कर दिया था। बसखारी थानाअध्यक्ष दूसरे थाने पर अपना चार्ज लेने जा रहे थे शाही अंदाज में।

उसी तरह काफिला बना कर हैसे नेजा जी लोग जाते हैं। आम दिन होते तो चल जाता। कोरोना काल में बिना सोशल डिसटेंसिग को मेनटेन कर निकले इस काफिले को शासन ने संज्ञान में ले लिया और दरोगा जी को निलंबित कर जांच के आदेश दे दिये गये।

अंबेडकर नगर में गुरुवार को हटाए गए एक थानेदार की विदाई शाही अंदाज में की गई। गाड़ियों का लंबा काफिला निकला। जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान नहीं रखा गया। काफिले में यूपी-112 गाड़ी भी शामिल रही। पुलिसकर्मी बिना मास्क के नजर आए। हालांकि, वीडियो वायरल होने पर थानेदार को सस्पेंड कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक अलोक प्रियदर्शी ने बताया कि एक वीडियो संज्ञान में आया है। जिसमें निवर्तमान बसखारी थानाध्यक्ष अपना चार्ज लेने जा रहे थे।

इस दौरान उनके साथ कुछ गाड़ियों का काफिला था। उनके साथ मौजूद लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया। इस मामले में उन्हें निलंबित कर दिया गया है। वहां मौजूद पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इसके अलावा सोशल डिस्टेंसिंग के उल्लंघन का मुकदमा भी दर्ज किया गया है। सारे मामले की जांच अतरिक्त पुलिस अधीक्षक को सौंपी गई है।

ज्ञात हो कि अंबेडकरनगर के टांडा से भाजपा विधायक संजू देवी ने अवैध वसूली के आरोप में बसखारी के थानाध्यक्ष मनोज सिंह पर कार्रवाई की मांग की थी। जिसके बाद मनोज सिंह का तबादला कर दिया गया और अब जैतपुर थाने पर बतौर थाना इंचार्ज तैनाती कर दी गई। मनोज सिंह की जब बसखारी से विदाई हुई तो पुलिस वाहन 112 पर सवार दर्जनों पुलिसकर्मी बिना मास्क के विदाई जुलूस में शामिल हुए।

इनके साथ खुले में बिना हेल्मेट के बाइक पर सवार भी पुलिसकर्मी भी पायलट की भूमिका में थे। विदाई के जश्न के दौरान ना तो किसी ने मास्क लगाया हुआ था और ना ही किसी तरह की सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होता दिख रहा था। इस दौरान सिर्फ उस थाने की ही नहीं, बल्कि थाना क्षेत्र की अन्य सरकारी गाडियों को बुलाकर इस काफिले में शामिल किया गया। विदाई जुलूस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कार्रवाई की गई।

Hot this week

“khan sir controversy” : खान सर को लेकर बिहार में होने लगी चर्चाएं!

खान सर पर आरोप एजूकेशनल वीडियो के जरिये एनडीए...

”(Lalu Yadav family dispute)”: रोहिणी अचार्य का विस्फोटक पोस्ट की इनसाइड स्टोरी

- रोहणी अचार्य का विवादास्पद पोस्ट संकेत नहीं सायरन...

Nikah पढ़वाई 11 लाख , जूता चुरवाई 11 लाख

मेरठ की शादी में बरसे नोट ढाई करोड़ की...

Sajjad Bagh में एक बड़ा हादसा टला

सरकार टुडे, 28 नवम्बर, लखनउ। बीती रात सज्जादबाग (Sajjad...

Topics

“khan sir controversy” : खान सर को लेकर बिहार में होने लगी चर्चाएं!

खान सर पर आरोप एजूकेशनल वीडियो के जरिये एनडीए...

”(Lalu Yadav family dispute)”: रोहिणी अचार्य का विस्फोटक पोस्ट की इनसाइड स्टोरी

- रोहणी अचार्य का विवादास्पद पोस्ट संकेत नहीं सायरन...

Nikah पढ़वाई 11 लाख , जूता चुरवाई 11 लाख

मेरठ की शादी में बरसे नोट ढाई करोड़ की...

Sajjad Bagh में एक बड़ा हादसा टला

सरकार टुडे, 28 नवम्बर, लखनउ। बीती रात सज्जादबाग (Sajjad...

(Trauma-Bond) ट्रामा बांड के शिकार, कहीं आप भी तो नहीं हो रहे

सुपर—डुपर स्पेशल स्टोरी सिर्फ आप के लिए खतरनाक बीमारी धीरे—धीरे...

Khamani: दहाड़े खामनेई, इजरायल को मिलेगा मुहतोड़ जवाब

ईरान के उपर हुए 1 अक्टूबर को मिसाइल हमले...

Sexual Harassment का वर्लड रिकार्ड! गुरू पर गंदे आरोप…

चिंताजनक खबर.... प्रोफेसर है कि जल्लाद, पूरी युनिवर्सिटी की लड़कियों...

Related Articles

Popular Categories