Homeअन्य राज्यनहीं रहे एमडीएच वाले दादा जी

नहीं रहे एमडीएच वाले दादा जी

NEW DELHI : सोशल मीडिया पर छाये रहने वाले एमडीएच के दादा जी नहीं रहे। जी हां एमडीएच के मालिक और मसाला किंग के नाम से फेमस धर्मपाल गुलाटी का निधन हो गया है। वह 98 साल के थे।उन्होने गुरुवार सुबह 5 बजकर 28 मिनट पर अंतिम सास ली। धर्मपाल गुलाटी ने दिल्ली के माता चंदन देवी हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली।

धर्मपाल गुलाटी का जन्म 1923 में पाकिस्तान में हुआ था। MDH को इस मुकाम तक लाने में धर्मपाल गुलाटी ने काफी मेहनत की थी। व्यापार और उद्योग खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में बेहतर योगदान देने के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पिछले साल महाशय धर्मपाल गुलाटी को पद्मविभूषण से सम्मानित किया था।

सोशल मीडिया पर दादा जी और पारले जी को लेकर अक्सर तंज कसे जाते थे। लोग पूछते थे कि दादा जी कम मरेंगे और पारले जी का बच्चा कब जवान होगा। उन लोगों को तस्ल्ली मिल जाएगी क्या इस खबर से।

RELATED ARTICLES

Most Popular