अखिलेश यादव नहीं उनके बेटे अर्जुन यादव के लिए... अमित शाह की चुनौती
SARKAR TODAY, 1 Jan 2022, Ayodhya : राम नगरी अयोध्या पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने सपा, बसपा और कांग्रेस पर जमकर प्रहार (Challenge) किये। गृहमंत्री ने अयोध्या के जीआईसी मैदान में उमड़ी भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि 5 अगस्त 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धारा 370 हटा दी। ट्रिपल तलाक पर कानून बना दिया। अब अखिलेश यादव की दूसरी पीढ़ी भी आ जाए तो धारा 370 को लागू नहीं कर सकती और ना ही ट्रिपल तलाक पर कानून को हटा सकती है।
गृह मंत्री अमित शाह ने संबोधित करते हुए कहा कि जब अखिलेश यादव अयोध्या आकर वोट मांगे तो उनसे पूछना कारसेवकों पर गोली क्यों चलाई थी। कारसेवकों पर डंडे क्यों बरसाए थे। क्या दोष था कार सेवकों का। यह धारा 370 हटा दी तो इन साहब को क्या आपत्ति है। (Challenge)
कश्मीर से धारा 370 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हटा दिया ट्रिपल तलाक पर कानून ला दिया तो अब यह लोग रोना रो रहे हैं। अमित शाह ने चैलेंज करते हुए कहा कि अखिलेश की दूसरी पीढ़ी भी ना तो कश्मीर में धारा 370 लागू करवा सकती है और ना ही ट्रिपल तलाक पर कानून हटवा सकती है। कांग्रेस पर बरसते हुए अमित शाह ने कहा कि जब देश में कांग्रेस पार्टी की सरकार थी तब सपा और बसपा उसका समर्थन करते थे। (Challenge)
उन्होंने कहा कि आए दिन पाकिस्तान से आतंकवादी घुसपैठ करते थे। हमारे जवानों का सर काट लेते थे।हमारी सेना ने पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक की आतंकवादियों का सफाया किया। पाकिस्तान यह भूल गई कि कांग्रेस की सरकार नहीं यह भाजपा की सरकार है और प्रधानमंत्री हैं नरेंद्र मोदी है। गृह मंत्री अमित शाह आज अयोध्या पहुंचकर रामलला का दर्शन किया। (Challenge)
राम जन्मभूमि परिसर में बन रहे राम मंदिर निर्माण का अवलोकन भी किया।भगवान राम के परम भक्त हनुमंत लला का भी आशीर्वाद लिया इसके बाद अस्वस्थ चल रहे श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत गोपालदास के आवास मणिराम दास छावनी पहुंचकर उनका कुशलक्षेम भी लिया।(Challenge)