Raja Bhayya सरकार टुडे फिर चैंपियन राजा भैया विद सपा, नेता जी और अखिलेश यादव से मुलाकात
25 November, Sarkar Today : सरकार टुडे आप का अख़बार एक बार फिर चैपिंयन साबित हुआ है। सरकार टुडे ने एक महीने पहले ही बता दिया था कि राजा भैय्या (Raja Bhayya) सपा के साथ चुनाव लड़गें। ऐसा ही हआ और बीती रात राजा भैय्या (Raja Bhayya) ने नेता जी मुलायम सिंह यादव को उनके जन्मदिन की मुबारकबाद दी और उसके बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। दोनों नेताओं की इस मुलाकात के राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं।
राजा भैया ने (Raja Bhayya) फोन पर मुलायम सिंह यादव से मिलने का समय मांगा था। मुलायम सिंह और राजा भैय्या (Raja Bhayya) की मुलाक़ात नेता जी के आवास पर हुई जोकि पार्टी कार्यलाय के ठीक सामने हैं। एक घंटे से ज्यादा समय तक मुलाकात चली। नेता जी ने जन्मदिन की मुबारकबाद कबूल करते हुए राजा भैया (Raja Bhayya) से सपा की सरकार गठन में मदद करने की बात कही जिस पर राजा भैय्या ने मुस्कुरा कर हामी भर दी।
अगर राजा भैय्या (Raja Bhayya) और सपा का मेल हो जाता है तो फिर शिवपाल सिंह यादव भी सपा के साथ आना तय हो जाएगा। हालांकि इस सबंध में सूत्रों के मुताबिक अखिलेश यादव बिलकुल अंतिम समय में एलान करेंगे। गौरतलब है कि राजा भैयया (Raja Bhayya) और मुलायम सिंह यादव के राजनीतिक संबध बहुत पुराने हैं। पिछली सरकार में राजा भै्यया और सपा के संबधों में खटास आ गयी थी।
सीओ जियाउल हक मर्डर केस और खादान्न घोटाले ने राजा भैया (Raja Bhayya) और सपा के बीच दूरियां बढ़ाई थी। सीओ जियाउल हक की हत्या के बाद राजा भैयया को मंत्रीमंडल से इस्तीफा देना पड़ा था। बाद में उनहें दोबारा से मंत्री बनाया गया था।