जीजेए की बैठक में प्रादीप ने कही यह अहम बातें

लखनऊ : ग्लोबल जर्नलिस्ट एसोसिएशन (जीजेए) की बैठक का आयोजन होटल मोमेंट गोमती नगर में किया गया। इस बैठक में देश के प्रमुख पत्रकारों ने शिरकत की। बैठक में शिरकत करने वालों में वरिष्ठ पत्रकार काशी यादव, रश्मि सिंह, फाकिर क़िदवाई, सुरेश यादव,अमित वर्मा, अमित यादव, अनिल सैनी, हिमाशू सोनकर, राकेश वर्मा, युवा पत्रकार सनसनी भाई नीरज पटेल समेत एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रादीप विश्वकर्मा मौजूद रहे।
आज की बैठक की शुरूआत कोरोना काल में खोये साथियों को याद करके हुई। तदोपरांत गांधी जी को याद किया गया और उनके उसूलों पर चलने की सौगंध खायी गयी। इसके बाद विचार गोष्टी में वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखे।
वरिष्ठ पत्रकार काशी यादव ने कहा कि पिछला समय हम पत्रकारों का बेहद खराब समय रहा। हमने अपने कई साथियों को खोया है जिनमें संस्था का मजबूत पिलर अखिलेश मोहन कृष्ण भी थे। जिन्हें कोरोना ने हमसे बहुत दूर कर दिया। उन्होंने कहा कि बहुत से पत्रकारों ने नौकरियों से हाथ धोया है तो बहुत से पत्रकारों ने जीवन से। हम चाह कर भी बहुत कुछ नहीं कर सके जिसका हमे अफसोस है। उन्होंने मांग की कि सरकार को पत्रकारों के लिए पेंशन स्कीम लानी चाहिए।
विचार गोष्टी में बोलते हुए संस्था के अध्यक्ष प्रादीप विश्वकर्मा ने कहा कि ग्लोबन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने साथियों की मदद का भरपूर प्रयास किया। संस्था के अहम साथी अखिलेश कृष्ण को बचाया नहीं जा सका जिसका अफसोस है। उन्होंने अखिलेश के परिवार को हर संभव सहायता देने की पेशकश कि जिसे सभी ने स्वीकार किया। उनहोंनें कहा कि अब संस्था खड़ी हो चुकी है और इसके विस्तार की जरूरत है। नये साथियों को जोड़कर जल्द ही एक अधिवेशन कराया जाएगा जिसमें न सिर्फ देश के बल्कि विदेश के भी पत्रकारों को बुलाया जाएगा।
विचार गोष्टी में बोलते हुए सुरेश यादव ने कहा कि संस्था मांग करती है कि एक अच्छी पेंशन स्कीम पत्रकारों के लिए आये। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की जानमाल की रक्षा करने के लिए भी सरकार को आगे आना चाहिए। सभा के अंत में सभी लोगों ने कोरोना काल में जान गवा चुके साथियों की आत्मा की शांति के लिए मौन रखा।

UMAR SHAREEF “नल बंद कर नहाने वाले नहीं रहे”

BJP ब्रेकअप नेताओं के साथ फिर लिवइन रिलेशनशिप को तैयार

Nikah के वक्त दुल्हन ने कहां No, “क़बूल नहीं है”

Hot this week

(Delhi Fertility Rate) नपुंसक होते दिल्ली वाले…!

एलन मस्क की चेतावनी दिल्ली में बच्चे कम, बुजुर्ग...

“khan sir controversy” : खान सर को लेकर बिहार में होने लगी चर्चाएं!

खान सर पर आरोप एजूकेशनल वीडियो के जरिये एनडीए...

”(Lalu Yadav family dispute)”: रोहिणी अचार्य का विस्फोटक पोस्ट की इनसाइड स्टोरी

- रोहणी अचार्य का विवादास्पद पोस्ट संकेत नहीं सायरन...

Nikah पढ़वाई 11 लाख , जूता चुरवाई 11 लाख

मेरठ की शादी में बरसे नोट ढाई करोड़ की...

Topics

(Delhi Fertility Rate) नपुंसक होते दिल्ली वाले…!

एलन मस्क की चेतावनी दिल्ली में बच्चे कम, बुजुर्ग...

“khan sir controversy” : खान सर को लेकर बिहार में होने लगी चर्चाएं!

खान सर पर आरोप एजूकेशनल वीडियो के जरिये एनडीए...

”(Lalu Yadav family dispute)”: रोहिणी अचार्य का विस्फोटक पोस्ट की इनसाइड स्टोरी

- रोहणी अचार्य का विवादास्पद पोस्ट संकेत नहीं सायरन...

Nikah पढ़वाई 11 लाख , जूता चुरवाई 11 लाख

मेरठ की शादी में बरसे नोट ढाई करोड़ की...

Sajjad Bagh में एक बड़ा हादसा टला

सरकार टुडे, 28 नवम्बर, लखनउ। बीती रात सज्जादबाग (Sajjad...

(Trauma-Bond) ट्रामा बांड के शिकार, कहीं आप भी तो नहीं हो रहे

सुपर—डुपर स्पेशल स्टोरी सिर्फ आप के लिए खतरनाक बीमारी धीरे—धीरे...

Khamani: दहाड़े खामनेई, इजरायल को मिलेगा मुहतोड़ जवाब

ईरान के उपर हुए 1 अक्टूबर को मिसाइल हमले...

Related Articles

Popular Categories