LUCKNOW : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 10, 11 व 12 जुलाई, 2020 को सम्पूर्ण प्रदेश में संचालित किए जा रहे विशेष स्वच्छता अभियान में व्यापक स्तर पर घर-घर सर्विलांस करते हुए रैपिड एन्टीजन टेस्ट कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कोविड-19 तथा अन्य संचारी रोगों पर नियंत्रण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री जी आज यहां लोक भवन में आहूत एक उच्च स्तरीय बैठक में अनलाॅक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान वृहद स्तर पर स्वच्छता और सेनिटाइजेशन की कार्यवाही की जाए। इससे संक्रमण को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि सभी प्रभारी मंत्रिगण अपने-अपने जनपदों में विशेष स्वच्छता अभियान की माॅनिटरिंग करें।
सीएम योगी ने मुख्यमंत्री जी ने कहा कि 10 जुलाई, 2020 की रात्रि 10 बजे 13 जुलाई, 2020 को प्रातः 05 बजे की अवधि में पुलिस द्वारा प्रभावी पेट्रोलिंग की जाए। मजिस्ट्रेट तथा पुलिस अधिकारियों द्वारा संयुक्त भ्रमण किया जाए। पुलिस टीमों तथा पी0आर0वी0 112 द्वारा गहन पेट्रोलिंग करते हुए व्यवस्था का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए।