Homeराजनीतिकिसानो ने बदली रणनीति टोल प्लाजा पर कब्जा

किसानो ने बदली रणनीति टोल प्लाजा पर कब्जा

BEHRAICH : यह हमारे आंदोलन का तरीका है और हम ऐसे ही आंदोलन करते हैं। यह कर कर किसानों ने बहराईच स्थित एक टोल प्लाजा पर कब्जा कर उसे फ्री करा दिया। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने बहराइच नानपारा हाईवे पर पहुंचकर टोल प्लाजा को कब्जे में ले लिया व धरने पर बैठ गए। किसानों की मांग है कि जब तक केंद्र सरकार कृषि बिल को वापस नहीं लेती तब तक उनका शांतिपूर्ण आंदोलन अनवरत जारी रहेगा।

भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने दुलारपुर स्थित टोल प्लाजा को अपने कब्जे में ले लिया और 24 घंटे के लिए टोल को फ्री करा दिया। धरने का नेतृत्व कर रहे भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार शुक्ल ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा पारित किया गया कृषि कानून किसान विरोधी है।

इस कानून के पारित हो जाने से कृषि क्षेत्र में पूंजीपतियों का राज हो जाएगा और मध्यम व छोटे किसानों का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। कृषि क्षेत्र में भी पूंजीपतियों का वर्चस्व हो जाएगा और किसान पाई .पाई को मोहताज हो जाएंगे। इसलिए भारतीय किसान यूनियन की मांग है कि केंद्र सरकार तत्कालीन कृषि बिल को वापस ले और किसान संगफनों के साथ बैठकर किसानों के हित में निर्णय ले।

News Desk
News Desk is a human operator who publish news from desktop. Mostly news are from agency. Please contact sarkartoday2016@gmail.com for any issues. Our head office is in Lucknow (UP).
RELATED ARTICLES

Most Popular