मुलायम सिंह यादव ने कहीं शिवपाल से यह बात, दोनों हाथों में लडडू
SARKAR TODAY :ताज़ा राजनीतिक घटनाक्रम (Shivpal Case) के बाद यह साफ हो गया है कि अब शिवपाल सिंह यादव अपना अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। विधायक दल की बैठक में नहीं बुलाये जाने के बाद शिवपाल सिंह यादव सीधे मुलायम सिंह यादव से मिलने दिल्ली पहुंचे। वहां उन्होंने अपने साथ घटित राजनीतिक घटनाक्रम (Shivpal Case) के बारे में मुलायम सिंह यादव से बताया। गौरतलब है कि तमाम झांझवत के बाद शिवपाल सिंह यादव ने नेता जी के कहने पर ही अपना सबकुछ दांव पर लगाने के बाद सपा में दूसरी राजनीतिक पारी शुरू की थी।
सूत्रों की माने तो नेता जी ने शिवपाल से कह दिया है कि अब जो उन्हें उचित लगे वह करें। वह अपने लिए कोई भी राजनीतिक फैसला लेने के लिए स्वतंत्र हैं। नेता जी के आर्शीवाद के बाद ही शिवपाल सिंह यादव ने सीएम योगी से मुलाकात की थी। (Shivpal Case)
शिवपाल यादव दो राजनीतिक फार्मूले पर काम कर रहे हैं। पहला फार्मूला यह हो सकता है कि वह आजमगढ़ से बीजेपी के टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़े और जीते। उनके बेटे आदित्य उनकी छोड़ी सीट जसवंतनगर से विधानसभा का चुनाव लडें और उन्हें मंत्रीमंडल में शामिल किया जाए। (Shivpal Case)
दूसरा फार्मूला यह हो सकता है कि वह सपा के नाराज विधायकों को अपने साथ मिलाकर सदन में सपा का एक और गुट बना लें और खुद उस की अगुवाई करें। इस बात की भी प्रबल संभावनाएं है कि लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी की कोशिश सपा में दो फाड़ करवाने की हो और शिवपाल सिंह यादव इस काम को बेहतर तीरके से कर सके। (Shivpal Case)