Homeराजनीतिशिवपाल को लेकर अखिलेश ने क्लियर किया अपना रूख़

शिवपाल को लेकर अखिलेश ने क्लियर किया अपना रूख़

LUCKNOW : दीपावली सेलीब्रेट करने अपने पैतृक निवास स्थान इटावा पहुंचे सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल सिंह यादव को दिपावली गिफ्ट ​दे दिया। उन्होंने शिवपाल पर अपना रूख साफ करते हुए क्लियर कर दिया कि वह शिवपाल सिंह यादव को यूपी की राजनीति में एडजेस्ट करेंगे।

शिवपाल की वापसी अब सपा में नहीं होगी बल्कि सपा और प्रसपा दोनों मिलकर यूपी में काम करेंगे। सपा शिवपाल सिंह यादव के उनकी परम्परागत सीट जसवंतनगर को छोड़ेगी और उन्हें अगली सरकार में कैबिनेट मिनिस्टर का दर्जा दिया जाएगा। बदले में शिवपाल सिंह यादव दूसरी जगह पर सपा की मदद करेंगें।

अब बारी शिवपाल सिहं की होगी कि वह ​अखिलेश के इस आफर को किस रूप में लेते हैं। क्या वह इस आफर का स्वीकार करेंगे या फिर नहींं क्योंकि यह साफ है कि यदि सपा प्रसपा में तालमेल नहीं होता है तो इसका भारी खमियाजा सपा को चुनाव में उठाना पड़ेगा।

यूपी में बिहार की तर्ज पर चुनाव होगा। ऐसे में सपा के सामने शिवपाल सिंह यादव के साथ—साथ औवेसी , मायावती और आप पार्टी भी चुनौती के तौर पर होगी। जिस प्रकार से औवेसी ने बिहार के सीमाचंल में राजद को नुकसान पहुंचाया है उसी प्रकार से औवेसी यूपी में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बड़ा डेंट लगा सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular