Homeराजनीतिशिवपाल के संकेत बीजेपी की ओर

शिवपाल के संकेत बीजेपी की ओर

LUCKNOW : समाजवादी पार्टी के संस्थापक शिवपाल सिंह यादव ने खुलासा किया है कि अखिलेश यादव से अनबन के समय भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें पार्टी ज्वाइन करने का आफर दिया था। सवाल यही है कि जब चीजे ठीक होने की बात कही जा रही हो तब शिवपाल सिंह इस प्रकार के खुलासे क्यों कर रहे हैं।

प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मैंने भाजपा में शामिल होने के बजाय अपनी पार्टी बनाना बेहतर समझा जोकि एक बेहतर फैसला साबित हुआ। उन्होंने कहा कि हालांकि अभी भी कुछ लोग उन्हें भाजपा की ‘बी’ टीम बताते हैं।

एक सवाल का जवाब देते हुए शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा गठबंधन का परिणाम सभी ने देखा है। उन्होंने कहा, “हम अब भाजपा-बसपा गठबंधन का परिणाम देखेंगे।

उन्होंने कहा मायावती ने नेताजी का अपमान किया। हालांकि वे पार्टी लाइनों से उपर सबसे स्वीकार्य नेता बने हुए हैं। अगर बसपा के विधायक पार्टी से छिटक रहे हैं तो मायावती को गिरेबान में झांकना चाहिए कि उनकी पार्टी और नीतियों के साथ क्या गलत हुआ है।

RELATED ARTICLES

Most Popular