BHOPAL : मध्य प्रदेश में अपनी सरकार गवां चुके पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने हार नहीं नहीं मानी और वह उप चुनाव में कुछ कर गुजरने की ठान ली है। उन्होंने बीजेपी के मजबूत नेता को कांग्रेस में शामिल कर लिया है। यही नहीं भारतीय जनता पार्टी से दो पूर्व मंत्री भी कमलनाथ की टच में है और जल्द ही कांग्रेस ज्वाइन कर सकते हैं।
पूर्व मंत्री डॉ सतीश सिकरवार समर्थकों के साथ मंगलवार को पूर्व सीएम और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ से मिलने पहुंचे। इस दौरान कमल नाथ ने तिरंगा दुप्पट्टा पहनाकर उनका स्वागत किया और सभी को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस में प्रवेश पर उनका स्वागत है। पिछले विधानसभा चुनाव में डॉ सिकरवार ग्वालियर पूर्व सीट से भाजपा के प्रत्याशी थे।
सूत्रों के मुताबिक भाजपा के 2 पूर्व मंत्री भी कमल नाथ के संपर्क में हैं। यह दोनों पूर्व मंत्री सतीश सिकरवार के बाद भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। भाजपा संगठन के पास दोनों पूर्व मंत्रियों के नाम पहुंच गए हैं, जिससे भाजपा में खलबली मची हुई है। अब दोनों पूर्व मंत्रियों को मनाने की कोशिश की जा रही है।