PATNA : लालू यादव परिवार की ओर तेजी से बड़ती खुशियों ने यू—टर्न ले लिया है। तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनते बनते रह गये। हालांकि उनका राजनीतिक कैरियल लंबा है लेकिन आने वाले दिनों में उनका संघर्ष उन्हें लागे ले जाएगा। एक समय ऐसा लग रहा था कि जेल से लालू प्रसाद यादव को बेल मिल जाएगी और उनका बेटा तेजस्वी बिहार का मुख्यमंत्री।
अब तेजस्वी तो बिहार के मुख्यमंत्री बनते—बनते ज़रा सा रह गये। लेकिन कई मामलों में सजा पूर कर चुके लालू प्रसाद यादव को जल्द ही जेल से छुट्टी मिलने की संभावना है। ऐसे में कहा जा सकता है कि हैप्पीनेस का फुल डोज़ यादव परिवार को मिलते मिलते रह गया।
सत्ता से चूके तेजस्वी यादव ने खुद का साबित किया है। एक दिन में 19 रैलियां कर रिकार्ड बनाने वाले तेजस्वी ने जरूर इस चुनाव से काफी कुछ सीखा होगा। शालीन व्यक्तिव के तौर पर उन्होंने खुद को पेश किया और जनता ने उन्हें पंसद भी किया।



