Saturday, May 2, 2026
31 C
Lucknow

कानपुर के बाद अब इंदौर में बदमाशों ने बरसाई पुलिस पर गोलियां

Indore : विकास दुबे मध्य प्रदेश पहुंचे तो अपने कारनामों के साथ। कानुपर से मिलती जुलती घटना एमपी के इंदौर में घटित हुई हैं। जहां पुलिस और बदमाशों के बीच अभी भी गोलाबारी चल रही है। घटना बैंक लूटने के बाद लूटी गयी रकम को बांटने के दरम्यिान हुई हैं। पुलिस ने बदमाशों को घेर लिया। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की जिसमें पांच पुलिसकर्मी जख्मी हुए है और दो बदमाशो को पुलिस ने ढेर कर दिया है। घटना स्थल के पास से पांच लाख रूपये बरामद किये गये हैं।

एमपी के इंदौर में बैंक लुटेरों से पुलिस की मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में 2 लुटेरों को गोली लगी है। वहीं, मुठभेड़ के दौरान एक लुटेरा फरार हो गया है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। घायल लुटेरों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ में एएसपी समेत 5 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

मुठभेड़ में अंकुर और शुभम नाम के अपराधी को गोली लगी है। जिन्हें एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीआईजी हरिनारायण चारी मिश्रा ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि इंदौर में पुलिस और बैंक लुटेरों के बीच मुठभेड़ हुई, जवाबी फायरिंग में 2 लुटेरों को गोली लगी है। लुटेरों के पास 3 लाख रुपये और 2 पिस्टल बरामद हुई है। एक लुटेरा फरार है।

बताया जा रहा है कि पुलिस को खबर मिली थी कि लुटेरे पैसा बांटने के लिए इकट्ठा हुए हैं। उसके बाद पुलिस वहां छापेमारी के लिए पहुंची थी। पुलिस को देख अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी थी। दरअसल, इंदौर के परदेशीपुरा इलाके में शुक्रवार को अपराधियों ने दिनदहाड़े बैंक डकैती की घटना को अंजाम दिया था। 4 अपराधियों ने बैंक से 5 लाख 34 हजार रुपये लूट लिए थे। बैंक लूट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ था। उसके बाद से ही अपराधियों की तलाश जारी थी।

इंदौर में बैंक लूटकांड के आरोपियों और पुलिस के बीच रविवार की सुबह मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ के दौरान हुई गोलीबारी में तीन बदमाश और पुलिस अधिकारी सहित पांच घायल हुए है। कुल मिलाकर चार बदमाश पुलिस गिरफ्त में है।

Hot this week

“khan sir controversy” : खान सर को लेकर बिहार में होने लगी चर्चाएं!

खान सर पर आरोप एजूकेशनल वीडियो के जरिये एनडीए...

”(Lalu Yadav family dispute)”: रोहिणी अचार्य का विस्फोटक पोस्ट की इनसाइड स्टोरी

- रोहणी अचार्य का विवादास्पद पोस्ट संकेत नहीं सायरन...

Nikah पढ़वाई 11 लाख , जूता चुरवाई 11 लाख

मेरठ की शादी में बरसे नोट ढाई करोड़ की...

Sajjad Bagh में एक बड़ा हादसा टला

सरकार टुडे, 28 नवम्बर, लखनउ। बीती रात सज्जादबाग (Sajjad...

Topics

“khan sir controversy” : खान सर को लेकर बिहार में होने लगी चर्चाएं!

खान सर पर आरोप एजूकेशनल वीडियो के जरिये एनडीए...

”(Lalu Yadav family dispute)”: रोहिणी अचार्य का विस्फोटक पोस्ट की इनसाइड स्टोरी

- रोहणी अचार्य का विवादास्पद पोस्ट संकेत नहीं सायरन...

Nikah पढ़वाई 11 लाख , जूता चुरवाई 11 लाख

मेरठ की शादी में बरसे नोट ढाई करोड़ की...

Sajjad Bagh में एक बड़ा हादसा टला

सरकार टुडे, 28 नवम्बर, लखनउ। बीती रात सज्जादबाग (Sajjad...

(Trauma-Bond) ट्रामा बांड के शिकार, कहीं आप भी तो नहीं हो रहे

सुपर—डुपर स्पेशल स्टोरी सिर्फ आप के लिए खतरनाक बीमारी धीरे—धीरे...

Khamani: दहाड़े खामनेई, इजरायल को मिलेगा मुहतोड़ जवाब

ईरान के उपर हुए 1 अक्टूबर को मिसाइल हमले...

Sexual Harassment का वर्लड रिकार्ड! गुरू पर गंदे आरोप…

चिंताजनक खबर.... प्रोफेसर है कि जल्लाद, पूरी युनिवर्सिटी की लड़कियों...

Related Articles

Popular Categories