AGENCY : राणा जी से मॉफ करना गलती मारे से हो गयी। यह गाना तो आप ने जरूर सुना होगा। जी हां छतरपुर के जनराय टोरिया मंदिर के बाहर एक यूटयूबर लड़की ने बालीवुड सांग ”सेकेंड हैंड जवानी” पर वीडियो बनाया। यह वीडियो वायरल हो गया और हर ओर उस लड़की की चर्चा होने लगी। BAJRANG DAL
वीडियो बनने के बाद (BAJRANG DAL )बजरंग दल के लोग एक्टिव हुए और उन्होंने भावनाओं को ठेस पहुंचाने और दूसरी अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया। लड़की का कहना है कि इस तरह के वीडियो बना कर उसकी कमाई से ही उसका और परिवार का गुजारा होता है।
बाहरहाल ( BAJRANG DAL) हिंदूवादी संगठनों के विरोध के बाद लड़की ने माफी मांग ली और अपने सोशल मीडिया एकांउट से उस वीडियो को भी डिलीट कर दिया। लड़की का कहना है कि वह बचपन से उस मंदिर में जाती है और अक्सर उसने वहां वीडियो बनाये हैं। पहले उसके फालोवर कम थे तो बात आगे नहीं बढ़ती थी आज फालोवर ज्यादा हो गये हैं तो बात आगे बढ़ गयी।
छतरपुर पुलिस के डीएसपी शशांक जैन ने बताया कि युवति का नाम आरती साहू हैं और उसके यूटयूब पर 25 लाख से ज्यादा फालोवर है। (BAJRANG DAL )बजरंग दल ने पुलिस से शिकायत की है। इसकी जांच की जा रही है। बताया