HomeUncategorizedCAA/NRC कानून भी वापस लेगी केन्द्र सरकार कृषि कानून की तरह!?

CAA/NRC कानून भी वापस लेगी केन्द्र सरकार कृषि कानून की तरह!?

19 November, Sarkar Today : एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि जिस तरह मोदी सरकार ने कृषि कानून को वापस लिया है। उसी प्रकार मोदी सरकार  को सीएए कानून (CAA) को भी वापस लेना पड़ेगा। असदुद्दीन ओवैसी दिल्ली में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार ने कृषि क़ानूनों को रद्द करने का फ़ैसला देरी से लिया है। यह किसान आंदोलन और किसानों की कामयाबी है। (CAA)

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कृषि कानून की वापसी पर बोलते हुए केन्द्र सरकार पर जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा ​कि मोदी सरकार को चुनाव में जाना था इसलिए सरकार ने यह फ़ैसला लिया है। उन्होंने कहा कि वह दिन भी दूर नहीं है, जब मोदी सरकार सीएए (CAA) का क़ानून भी वापस लेगी। (CAA)

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी अपने तलख बयानों के लिए जाने जाते हैं। गौरतलब है कि सीएए (CAA) कानून को भी वापस लेने के लिए देश में लंबे समय से एक बड़ा आंदोलन चल रहा है। शाहीन बाग आंदोलन का जन्म ही सीएए (CAA) कानून को वापस लेने के लिए हुआ। शाहीन बाग में लंबे समय तक महिलाए आंदोलन पर बैठी रही।

Kisan Andolan जारी रहेगा… मोदी हटे लेकिन किसान डटे! E X C L U S I V E ख़बर

UP Chunav सपा के “धोबीपछाड़” के जवाब में अमितशाह ने कि “त्रिशूलव्यूह” की रचना

Saza : कुशवाहा के बाद पिछड़ी जाति से आये इस नेता को सज़ा (Saza) का एलान!

RELATED ARTICLES

Most Popular