Homeअन्य राज्य2023 MP Assembly Elections से जुड़ी अहम खबर,BJP ने किया यह काम

2023 MP Assembly Elections से जुड़ी अहम खबर,BJP ने किया यह काम

SARKAR TODAY, 28 June : वर्ष 2023 में होने जा रहे विधान सभा चुनाव (2023 MP Assembly Elections) के लिए मध्य प्रदेश में बीजेपी ने चुनाव समिति का गठन कर दिया है। 18 सदस्यीय चुनाव समिति में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, और नरेंद्र सिंह तोमर को शामिल किया गय है। समिति में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय केंद्रीय राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह, मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नरोत्तम मिश्रा, लाल सिंह आर्य, जयभान सिंह पवैया, राजेंद्र शुक्ला, भूपेन्द्र सिंह, हितानंद, कविता पाटीदार और ओम प्रकाश धुर्वे को ​शामिल किया गया हैं। (2023 MP Assembly Elections)

इस खबर को जरूर पढ़ें:BSP में भगदड़ नेताओं का पलायन जारी, नकुल दुबे के बाद इन नेताओं की बारी…

समिति में विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर शिव प्रकाश (राज्य भाजपा के सह-संगठन मंत्री), मुरलीधर राव (राज्य प्रभारी) और पंकजा मुंडे (सह-प्रभारी) को शामिल गया हैं। समिति का एलान करते हुए विष्णु दत्त शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मंजूरी लेने के बाद ही समिति का गठन किया गया है। (2023 MP Assembly Elections)

इस खबर को जरूर पढ़ें:Air Conditioner AC से सावधान ! मज़े की नींद सो रहे 4 लोग इस वजह से मर गये

नड्डा एक जून को मध्य प्रदेश का दौरा करेंगे, इस दौरान वे कोर कमेटी के सदस्यों से मुलाकात करेंगे। वह अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के संबंध में भाजपा की चल रही तैयारियों की समीक्षा के लिए राज्य कार्यसमिति के सदस्यों से मिलेंगे। (2023 MP Assembly Elections)

इस खबर को जरूर पढ़ें:Painful: कुत्तें तो कुत्तें ही होते हैं, SITAPUR के बाद अब LUCKNOW में…
RELATED ARTICLES

Most Popular