NEW DELHI : किसानों के दिल्ली चलो अहवान के बाद दिल्ली में 9 स्टेडियम को अस्थाई जेल के रूप में तब्दील कर दिया गया है। हरियाणा की सीमा पर बमचक है, पंजाब का किसान सड़कों पर है और उत्तर प्रदेश में भी किसानों के बीच हलचल है। यह पहला मौका है जब इतनी बड़ी संख्या में स्टेडियम को जेल में तब्दील किया गया है।
हरियाण में आंदोलन कर रहे किसानों को कंट्रोल करने के लिए पुलिस ने उन पर पानी की बौछारे मारी। वही दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे पर यात्रियों को पूरे दिन भारी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा। राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर आने वाले लोग एक्सप्रेसवे पर दिल्ली-गुरुग्राम सीमा के पास फंस गए, क्योंकि दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी की ओर बढ़ रहे किसानों को रोकने के लिए बैरिकेड्स लगा रखे थे।
एहतियात के तौर पर हरियाणा पुलिस भी प्रदर्शनकारियों को राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश से रोकने के लिए हर वाहन की जांच कर रही है। यह पहला मौका होगा जब प्रशासन ने इतनी बड़ी संख्या में स्टेडियम जेलों में कन्वर्ट किये हैं। यही नहीं भारी संख्या मे अतिरिक्त पुलिस फोर्स के भी इंतेजाम किये गये हैं।