Homeअन्य राज्यगिरफ्तारी के बाद यहां रखा गया है रिपब्लिक टीवी के सीईओ को

गिरफ्तारी के बाद यहां रखा गया है रिपब्लिक टीवी के सीईओ को

MUMBAI : टीआरपी स्कैम घोटाले की जांच जैसे जैसे आगे बढ़ रही है वैसे वैसे जांच की जद में व्हाइट कालर लोग आ रहे है। इस मामले मे ताजा गिरफ्तारी अब रिपब्लिक टीवी के सीईओ विकास खानचंदानी की है। उन्हें टीआरपी घोटाले की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया और 15 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत ने रिमांड आदेश जारी किया, जिसके तुरंत बाद, रिपब्लिक टीवी ने जोर देकर कहा कि कंपनी इस फैसले को बॉम्बे उच्च न्यायालय में चुनौती देगी। रिपब्लिक टीवी ने सुबह आरोप लगाया था कि यह गिरफ्तारी अवैध है। खानचंदानी को रविवार तड़के मुंबई पुलिस की विशेष जांच टीम ने गिरफ्तार किया था।

अदालत की सुनवाई के दौरान, पुलिस ने 14 दिनों की हिरासत मांगी। पुलिस ने कहा कि आरोपी को अपराध के बारे में और इससे मिलने वाले लाभ के बारे में पता था।

पिछले महीने, एसटीआई ने रिपब्लिक टीवी के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों सहित गिरफ्तार 12 अभियुक्तों के खिलाफ 1,400 पन्नों की चार्जशीट दायर की थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular