Homeअन्य राज्यपिकअप पल्टा 10 लोगों की दब कर मौत

पिकअप पल्टा 10 लोगों की दब कर मौत

SHIVPURI : यह दर्दनाक खबर मध्य प्रदेश के शिवपुरी इलाके से आ रही है जहां वाहन पलट जाने से 10 लोगों की मौत हो गई है। यही नहीं इस दुर्घटना में आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए है। सरकार ने तुरंत घायलों का इलाज शुरू करने का आदेश दिया है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने एक्सीडेंट पर दुख जाहिर किया है।

शिवपुरी जिले में एक पिकअप वाहन पलट गया। इस वाहन में 15 से ज्यादा लोग सवार थे। वाहन पलटते ही वह लोग वाहन के नीचे दब गये और 10 लोगों की दम घुटने से मौत हो गयी। यह हादसा ककरा गांव के पास हुआ। बताया गया है कि हादसे में शिकार हुए लोग अपने एक रिश्तेदार के यहां शोक व्यक्त कर लौट रहे थे।

घायलों को शिवपुरी के जिला चिकित्सालय लाया गया है। जहां उनका उपचार जारी है। मुख्यमंत्री ने इस हादसे पर दुख व्यक्त किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular