Homeअन्य राज्यबेनतीजा बातचीत आंदोलन जारी

बेनतीजा बातचीत आंदोलन जारी

NEW DELHI : सरकार और किसान संगठनों के बीच दिल्ली के विज्ञान भवन में तीन घंटे तक चली बातचीत बेनतीजा रही। किसानों का आंदोलन जारी रहेगा यह अलग बात है कि कल एक बार फिर सरकार और किसान आमने सामने होंगे लेकिन बातचीत की टेबुल पर।

विज्ञान भवन से बाहर निकले किसान नेता सरदार चंदा सिंह ने कहा कि खेती कानून के विषय पर बात करने के लिए कृषि मंत्री, रेल मंत्री व अन्य लोग मौजूद थे। उन्होंने बताया कि कृषि मंत्री ने हमसे कहा कि एक छोटी कमेटी बना दो। सरकार, किसानों की उस छोटी कमेटी से इस सब विषयों पर बात करेगी, लेकिन हमें सरकार का यह प्रस्ताव मंजूर नहीं है, अब सरकार से अगली बातचीत गुरुवार को होगी।

पंजाब के किसानों और केंद्र सरकार के बीच हुई इस बातचीत में पंजाब की छह अलग-अलग किसान यूनियनों के सदस्य मौजूद रहे। वहीं कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बैठक समाप्त होने के गुरुवार को किसान अपना इश्यू लेकर आएंगे और फिर चर्चा की जाएगी।

पंजाब से आए किसान नए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। दिल्ली के बुराड़ी स्थित निरंकारी मैदान और दिल्ली हरियाणा सीमा पर यह किसान अपना विरोध जता रहे हैं। इन किसानों को अन्य राज्यों के कुछ किसानों का भी साथ मिल रहा है। इनमें उत्तरप्रदेश प्रमुख है। किसान का कहना है कि वे अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular