DELHI : दिल्ली से खबर है कि द्वारका इलाके में एक व्यक्ति ने कार के भीतर खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली है। हालंकि अभी यह साफ नहीं है कि उसकी हत्या की गयी है या फिर यह आत्महत्या का मामला है।
30 साल के रविंदर सिर कार के अंदर मृत पाए गए हैं। उनके सिर में गोली लगी है। मृतक उजवा गांव का रहने वाला था। स्विफ्ट कार उसके पिता सतबीर सिंह के नाम पर पंजीकृत है।
पुलिस ने कहा कि यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। मृतक अपनी पत्नी और दो बच्चों को छोड़ कर इस दुनिया से गया है। एक फोरेंसिक टीम ने अपराध स्थल का निरीक्षण किया, जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।



