Homeउत्तर प्रदेश की खबरेंगोमती तट पर नहाने गया 18 वर्षीय युवक नदी में डूबा

गोमती तट पर नहाने गया 18 वर्षीय युवक नदी में डूबा

Amethi : जनपद के मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत डांडेश्वर मंदिर के गोमती तट पर स्नान करने गया एक 18 वर्षीय युवक नदी में डूब गया। बताया जा रहा है कि युवक सुबह-सुबह डांडेश्वर मंदिर में दर्शन करने गया था और जैसे ही वो नदी में स्नान करने के लिए उतरा वैसे पानी का तेज बहाव उसको अपने साथ बहा कर ले गया। आसपास के लोगों को जब इसकी खबर हुई तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। स्थानीय नाविकों व तैराकों की मदद से पुलिस युवक की तलाश में जुटी हुई है। हालांकि अभीतक युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया है।

मिली जानकारी के अनुसार दिछौली निवासी 18 वर्षीय आशुतोष विश्वकर्मा पुत्र जय कृष्ण विश्वकर्मा डांडेश्वर मंदिर के गोमती तट पर स्नान करने के लिए गया था। पानी का बहाव इतना तेज था कि वो संभल नहीं सका और देखते ही देखते गायब हो गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular