SARKAR TODAY : बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक बार फिर ऐलान किया कि वह भारत को हिंदू राष्ट्र (hindu Rashtra)बनाने के अपने संकल्प को लेकर नवरात्रि में रथ यात्रा निकालेंगे। प्रस्तावित यात्रा 11 अक्टूबर से शुरू होगी और मध्य प्रदेश के पांच जिलों में करीब 500 किलोमीटर का सफर तय करेगी।
also read: Moulana Kalbay Jawwad का फ्री मिलने वाली जमीन को लेकर महत्वपूर्ण एलान
ग्रेटर नोएडा में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि इस अभियान का संदेश जात पात मुक्त राष्ट्रवाद युक्त होगा। उन्होंने इसे भारत को हिंदू राष्ट्र (hindu Rashtra) बनाने के अपने संकल्प से जोड़ा। धीरेंद्र शास्त्री के मुताबिक रथ यात्रा सागर पन्ना टीकमगढ़ दमोह और छतरपुर जिलों से होकर गुजरेगी। उन्होंने पांच दिनों में पांच जिलों में करीब 500 किलोमीटर की यात्रा करने की बात कही है। उन्होंने बताया कि पांच दिवसीय यात्रा के दौरान चार जगहों पर रात्रि विश्राम किया जाएगा। इन स्थानों पर हनुमान चालीसा का पाठ, हवन और अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शास्त्री के मुताबिक यात्रा के दौरान लोगों को हिंदू राष्ट्र (hindu Rashtra) के लिए शपथ भी दिलाई जाएगी।
also read : “khan sir controversy” : खान सर को लेकर बिहार में होने लगी चर्चाएं!
हर 20 किलोमीटर पर होगी सभा
धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि यात्रा के दौरान करीब हर 20 किलोमीटर पर सभा करने की योजना है। इन सभाओं के माध्यम से लोगों को यात्रा के उद्देश्य और उनके संकल्प से जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बार यात्रा पैदल नहीं बल्कि रथ से होगी। इससे पहले वह दिल्ली से वृंदावन तक पदयात्रा कर चुके हैं। इसके अलावा बागेश्वर धाम से ओरछा तक भी उनकी पदयात्रा निकाली जा चुकी है। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि इस अभियान की पहली रथ यात्रा बागेश्वर धाम क्षेत्र से निकाली जाएगी। यात्रा में देश के विभिन्न हिस्सों से साधु संतों के शामिल होने की भी संभावना है। (hindu Rashtra)


