Saturday, May 2, 2026
23 C
Lucknow

बीएचयू का एक और स्टूडेंट लापता

VARANASI : बनारस हिंदू युनिवर्सिटी मे आखिर यह हो क्या रहा है। वहां के एक और छात्र सरताज अली के लापता होने की खबर आ रही है। जबकि इससे पहल 15 फरवरी को शिवकुमार नाम का छात्र युनिवर्सिटी से गायब हो गया था जिसकी अभी तक कोई खबर नहीं मिली है।

जानकारी के मुताबिक, बिहार के कैमूर के रहने वाले बी.ए. प्रथम वर्ष का छात्र शिबलू अली 27 अगस्त को कुछ दस्तावेज जमा करने के लिए बीएचयू के लिए रवाना हुए था। विश्वविद्यालय में पहुंचने के बाद अली ने अपने परिवार को यह सूचित किया कि उसने दस्तावेज जमा कर दिए हैं और वो दो दिन बाद वापस लौटेगा, लेकिन तब से ही उसका फोन बंद है।

बाद में छात्र ने किसी अन्य नंबर से अपने भाई नौशाद को फोन कर कहा कि उसे एक-दो दिन और लगेंगे। इसके बाद भी जब अली वापस नहीं आया तो उसके पिता सरताज अली उसे देखने के लिए वाराणसी पहुंचे। इसके बाद सरताज अली ने 3 सितंबर को लंका थाने में अली की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

लंका थाने के इंस्पेक्टर महेश पांडे ने कहा कि पुलिस मामले को देख रही है और अली के बारे में जानकारी पाने के लिए पोस्टर लगाए गए हैं।

इससे पहले मध्य प्रदेश का एक छात्र शिव कुमार 15 फरवरी को बीएचयू में ही लापता हो गया था । इलाहाबाद उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की गई है जिसमें एसएसपी को इस मामले में 22 सितंबर को अदालत में उपस्थित होने के लिए कहा गया है।

Hot this week

“khan sir controversy” : खान सर को लेकर बिहार में होने लगी चर्चाएं!

खान सर पर आरोप एजूकेशनल वीडियो के जरिये एनडीए...

”(Lalu Yadav family dispute)”: रोहिणी अचार्य का विस्फोटक पोस्ट की इनसाइड स्टोरी

- रोहणी अचार्य का विवादास्पद पोस्ट संकेत नहीं सायरन...

Nikah पढ़वाई 11 लाख , जूता चुरवाई 11 लाख

मेरठ की शादी में बरसे नोट ढाई करोड़ की...

Sajjad Bagh में एक बड़ा हादसा टला

सरकार टुडे, 28 नवम्बर, लखनउ। बीती रात सज्जादबाग (Sajjad...

Topics

(Trauma-Bond) ट्रामा बांड के शिकार, कहीं आप भी तो नहीं हो रहे

सुपर—डुपर स्पेशल स्टोरी सिर्फ आप के लिए खतरनाक बीमारी धीरे—धीरे...

Khamani: दहाड़े खामनेई, इजरायल को मिलेगा मुहतोड़ जवाब

ईरान के उपर हुए 1 अक्टूबर को मिसाइल हमले...

Sexual Harassment का वर्लड रिकार्ड! गुरू पर गंदे आरोप…

चिंताजनक खबर.... प्रोफेसर है कि जल्लाद, पूरी युनिवर्सिटी की लड़कियों...

Related Articles

Popular Categories