Homeउत्तर प्रदेश की खबरेंUP by-elections — करहल में आपने—सामने होंगे स्वामी प्रसाद और अर्पणा बिष्ट!

UP by-elections — करहल में आपने—सामने होंगे स्वामी प्रसाद और अर्पणा बिष्ट!

SARKAR TODAY: समाजवादी पार्टी के भीतर से आती खबरों पर यकीन किया जाए तो राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव करहल विधानसभा से इस्तीफा देने का मूड बना रहे है। यदि अखिलेश यादव जी करहल (UP by-elections)से इस्तीफा देते हैं तो वहां उपचुनाव तय है। ऐसे में सोशल मीडिया पर सपा गठबंधन उम्मीदवार भी तय कर दिया गया है। यही नहीं बीजेपी की तरफ से भी प्रत्याशी के तौर पर अर्पणा बिष्ट का नाम चल रहा है। गठबंधन उम्मीवार के नाम पर स्वामी प्रसाद मौर्या को चुनाव लड़वाने की पैरवी की जा रही है।

इस ख़बर को भी पढ़ें—Asansol Lok Sabha: PM Modi को चुनौती देने के लिए Mamata ने उठाया यह कदम

स्वामी के विपरीत है करहल की फिजा। यदि स्वामी करहल (UP by-elections) से चुनाव लड़ते हैं तो पहली नजर में यह सीट उनके उपयुक्त नहीं लगती। हालांकि अखिलेश यादव ने भारी मतों से यह चुनाव जीता है। यहां एक लाख से उपर की तादात यादवों की है। उसके बाद ओबीसी/दलित और दूसरी जातियां है। बीजेपी ने यहां से सांसद एसपी बघेल को चुनाव लड़वाया था। उन्हें अखिलेश यादव के मुका​बले 80 हजार वोट मिले। अखिलेश यादव को डेढ़ लाख मत मिले थे।

इस ख़बर को भी पढ़ें—UP politics : Maneka, Varun, Rita, Sanghamitra पर बीजेपी करेगी यह कार्रवाई!

सपा उम्मीदवार कोई भी हो यदि बीजेपी यहां से अर्पणा को चुनावी मैदान में उतार देती है तो मुकाबला जोरदार हो जाएगा। अर्पणा के पीछे मुलायम सिंह यादव का चेहरा होगा और बीजेपी का चुनावी मैनेजमेंट। ऐसे में पहली नजर में अपर्णा सपा उम्मीदवार को सीधी टक्कर देती हुई दिखायी दे रही हैं। (UP by-elections)

इस ख़बर को भी पढ़ें—Thakur Leadership (ठाकुर लीडरशिप) में जंग! कौन है क्षत्रियों का real leader?
RELATED ARTICLES

Most Popular