Asansol Lok Sabha: PM Modi को चुनौती देने के लिए Mamata Banerjee ने उठाया यह कदम!
SARKAR TODAY : जख्म को नासूर बना उसके मवाद से राजनीति में महारत हासिल कर चुकी ममता बनर्जी ने पीएम मोदी को चुनौती देने के लिए आसनसोल लोकसभा(Asansol Lok Sabha) उपचुनाव के लिए शुत्रुधन सिन्हा को चुना है। राजनीति में कांटे से कांटा निकालने की कहावत है। शत्रुधन धन कभी बीजेपी में हुआ करते थे। लेकिन पीएम मोदी की मुखालफत के चलते उन्हें राजनीतिक अज्ञातवास झेलना पड़ा। लगता है कि उनका अज्ञातवास खत्म होने वाला है। होने वाले उपचुनाव मे सीएम ममता बनर्जी ने उन्हें आसनसोल लोकसभा से चुनाव लड़वाने का मन बना लिया है।
भाजपा ने आसनसोल (Asansol Lok Sabha) लोकसभा उपचुनाव से पूर्व केंद्रीय मंत्री शत्रुघ्न सिन्हा को मैदान में उतारने जा रही है। आसनसोल लोकसभा (Asansol Lok Sabha) उपचुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवार की घोषणा करते हुए, मुख्यमंत्री बनर्जी ने ट्वीट किया, अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस की ओर से यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि शत्रुघ्न सिन्हा, पूर्व केंद्रीय मंत्री और प्रसिद्ध अभिनेता, आसनसोल (Asansol Lok Sabha) से लोकसभा चुनाव में हमारे उम्मीदवार होंगे।
एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, पूर्व केंद्रीय मंत्री और प्रसिद्ध गायक बाबुल सुप्रियो, बालीगंज से विधानसभा उपचुनाव में हमारे उम्मीदवार होंगे। जय हिंद, जय बांग्ला, जय मां-माटी-मानुष। आसनसोल (Asansol Lok Sabha) लोकसभा उपचुनाव बाबुल सुप्रियो के तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने और पिछले साल लोकसभा से इस्तीफा देने के बाद जरूरी हो गया था।
पिछले साल जुलाई में आसनसोल (Asansol Lok Sabha) से दूसरी बार सांसद रहे सुप्रियो को केंद्रीय मंत्रिमंडल से हटा दिया गया और बाद में वह तृणमूल में शामिल हो गए। भारत के चुनाव आयोग ने शनिवार को पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, बिहार और महाराष्ट्र के संसदीय और विधानसभा क्षेत्रों में रिक्त पदों को भरने के लिए उपचुनाव के लिए एक मतदान कार्यक्रम की घोषणा की। पश्चिम बंगाल (बल्लीगंज), छत्तीसगढ़ (खैरागढ़), बिहार (बोचाहन) और महाराष्ट्र (कोल्हापुर उत्तर) में एक संसदीय क्षेत्र आसनसोल (Asansol Lok Sabha) और एक-एक विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव होंगे। मतदान 12 अप्रैल को होगा और मतगणना 16 अप्रैल को होगी