Homeउत्तर प्रदेश की खबरेंसांप और किशोर के ​बीच जारी है जंग, आठ बार काट चुका...

सांप और किशोर के ​बीच जारी है जंग, आठ बार काट चुका है किशोर को

BASTI : बस्ती जिले के रामपुर गांव के यशराज मिश्रा को एक ही सांप ने एक महीने में आठ बार काटा। हैरानी की बात यह नहीं कि आठ बार काटा बल्कि हैरानी इस बात हो रही है कि यशराज न सिर्फ जिंदा है ​बल्कि स्वस्थ भी है। यशराज पर यह सांप आठ बार हमला करके काट चुका है। सांप के कांटने के बाद यशराज को हर बार हस्पटिल में भर्ती कराया गया और वह जिंदा बच कर आ गया। सांप द्वारा आखिरी हमला पिछले हफते हुआ था।

गौरतलब है कि बार-बार सांप द्वारा काटे जाने की इस घटना के चलते डॉक्टरों सहति पीड़ित के परिवार वाले गांव में सपेरों की मदद भी मांग चुके हैं। यशराज के पिता चंद्रमौली मिश्रा का कहना है कि जब उनके बेटे को सांप ने तीसरी बार काट लिया था, तब उन्होंने उसे अपने रिश्तेदार रामजी शुक्ला के गांव बहादुरपुर भेज दिया था, लेकिन कुछ दिन बाद बेटे ने उसी सांप को घर में देखा और सांप ने फिर उसे काट लिया। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सांप द्वारा काटे जाने की आखिरी घटना 25 अगस्त को हुई थी। परिवार ने कहा कि वे 17 वर्षीय बेटे को इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले गए और सपेरों द्वारा बताई गई वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियों का उपयोग भी कर रहे हैं। पीड़ित के पिता का कहना है कि वो यह नहीं समझ पा रहे हैं कि आखिर एक ही सांप उनके बेटे को बार-बार अपना निशाना क्यों बना रहा है?

गौरतलब है कि पीड़ित किशोर अब मानसिक रूप से बेहद परेशान हो गया है और सांपों के बारे में सोचकर ही डर के मारे उसका बुरा हाल हो जाता है। पिता का कहना है कि उन्होंने कई बार पूजा कराई और सांप को पकड़ने के लिए सपेरों को भी बुलाया, लेकिन इससे कोई फायदा नहीं हो रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular