Homeराजनीतिसिंधिया एमपी के सबसे बड़े भूमाफिया : अरूण यादव

सिंधिया एमपी के सबसे बड़े भूमाफिया : अरूण यादव

BURHANPUR : मध्य प्रदेश में कांग्रेस छोड़ बीजेपी में ज्योतिरादित्य सिंधिया पर कांग्रेसी हमलों की बौछार है। मध्य प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने बीजेपी के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा भूमाफिया बताया है।

अरुण यादव ने बुरहानपुर में बयान जारी करते हुए कहा कि सिंधिया प्रदेश के सबसे बड़े भू-माफिया हैं। उन्होंने कहा कि ग्वालियर-चंबल संभाग में हजारों एकड़ जनता की एवं सरकारी जमीन सिंधिया दबाकर बैठे हैं। गौरतलब है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्‍व‍िजय सिंह पर को मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा माफिया बताया था।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि, प्रदेश में भाजपा ने बेईमानी से सरकार बनाई है, इसका हिसाब किताब तो जनता एवं कांग्रेस पार्टी आने वाले उप-चुनाव में करेगी। राज्य में भाजपा की सरकार 15 साल में जो विकास कार्य नहीं कर पाई वह कांग्रेस सरकार ने 15 महीने में करके दिखाए, चाहे वो किसान कर्जमाफी हो या इंदौर से भू माफियाओं का सफोया करना हो। उन्होंने कहा कि हम उप—चुनाव में बदला लेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular