Homeअन्य राज्यवकील बेटे ने पुलिस बाप के साथ यह क्या किया?

वकील बेटे ने पुलिस बाप के साथ यह क्या किया?

GURUGRAM : खबर गुरुग्राम से जहां रिश्ते कलंकित हुए है। प्रापर्टी बंटवारे की मांग कर रहे वकील बेटे ने अपने बाप को गोली मार कर खुद को भी खत्म कर लिया। है। गुरूग्राम के लक्ष्मण विहार इलाके में 32 वर्षीय युवक ने संपत्ति विवाद में अपने पिता(62) की पहले गोली मारकर हत्या कर दी, फिर बाद में खुद को भी गोली मारकर मौत को गले लगा लिया।

गुरूग्राम पुलिस के मुताबिक दोनों बाप बेटों में प्रापर्टी को लेकर अक्सर विवाद होता था। घटना से पहले भी रविंद्र सिंह और उसके पिता राजवीर सिंह में संपत्ति विवाद को लेकर जोरदार बहस हुई, जिसके बाद रविंद्र ने अपने पिता को गोली मारी और फिर खुद की भी जान ले ली।

रविंद्र वकालत करते थे जबकि उसके पिता राजवीर दिल्ली पुलिस से रिटायर्ड थे। शुरुआती जांच और क्राइम सीन से यह पता चलता है कि रविंद्र ने पहले अपने पिता की हत्या की और बाद में खुद की भी गोली मारकर अपने जीवन को समाप्त कर लिया।

अधिकारी ने परिवार के सदस्य और पड़ोसियों के बयान के हवाले से कहा, “पिता-बेटे लगातार संपत्ति को लेकर झगड़ते रहते थे, शनिवार को भी दोनों के बीच जोरदार बहस हुई और यह घटना सामने आई।

RELATED ARTICLES

Most Popular