Homeअन्य राज्यबीजेपी कार्यकर्ताओं पर आतंकी हमला तीन की मौत

बीजेपी कार्यकर्ताओं पर आतंकी हमला तीन की मौत

JAMMU – KASHMIR : इस वक्त की बड़ी खबर यह आ रही है कि जम्मू कश्मीर में एक आतंकवादी हमले में भारतीय जनता पार्टी के तीन नेताओं की जान जाने की खबरें आ रही है।

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में गुरुवार देर रात हुए आतंकी हमले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तीन कार्यकर्ता मारे गए। मारे गए कार्यकर्ताओं में एक जिला यूथ विंग का अध्यक्ष शामिल है।

कुलगाम के लिए भाजपा युवा मोर्चा के महासचिव फिदा हुसैन की आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है जबकि एक अन्य भाजपा कार्यकर्ता उमर हजम को अस्पताल में दाखिल किया गया है।

वहीं एक अन्य व्यक्ति, संभवतः एक भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गया, सूत्रों ने बताया कि कुलगाम में आतंकवादियों ने भाजपा तिकड़ी पर हमला किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular