Homeअन्य राज्यपियजवा अनार हो गइल बा!

पियजवा अनार हो गइल बा!

NEW DELHI : 70 रूपये किलो के हिसाब से बिक रही प्याज के दाम कम नहीं हो रहे हैं। प्याज पर स्टॉक लिमिट लगने और विदेशी प्याज के देश के बाजार में उतरने से आसमान छूते दाम पर लगाम तो लग गया है। लेकिन देश के उपभोक्ताओं को सस्ती प्याज त​बतक नहीं मिलेगी जबत​क देसी प्याज बाजार में नहीं उतर जाएगी।

आयातित लाल प्याज देश के बाजारों में 70 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। हॉर्टिकल्चर प्रोड्यूस एक्सपोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजित शाह ने बताया कि आयातित प्याज का लागत मूल्य मुंबई पोर्ट पर करीब 40 से 45 रुपये प्रति किलो पड़ता है। ऐसे में देश के विभिन्न राज्यों में आयातित प्याज के परिवहन की लागत जोड़ने के बाद 55 से 65 रुपये प्रति किलो से कम भाव पर आयातित प्याज उपभोक्ताओं को नहीं मिल पा रहा है।

लालू ने अपने अंदाज में मूल्य के मामले में प्याज की तुलना अनार से करते हुए भोजपुरी भाषा में ट्वीट किया, “पियजवा अनार हो गइल बा. (प्याज अनार हो गया है).” राजद प्रमुख की अनुपस्थिति में उनके पुत्र और राजद नेता तेजस्वी यादव ने चुनाव की पूरी कमान संभाल ली है। तेजस्वी लगातार चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे हैं। लालू यादव फिलहाल स्वास्थ्य कारणों से रांची के रिम्स में भर्ती हैं।

बता दें कि देश में त्योहारी सीजन के बावजूद प्याज और आलू के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बीते दिनों विदेशों से 7000 टन प्याज का आयात किया गया था। लेकिन इससे बात नहीं बनी और एक बार फिर विदेशों से 23000 टन प्याज और 30000 हजार टन आलू का आयात कराया जा रहा है ताकि दामों पर नियंत्रण पाया जा सके। इसी बाबत लालू ने ट्वीट कर सरकार पर कटाक्ष किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular