Homeअन्य राज्यसेल्फी के चक्कर में इस महिला के साथ घटित भंयकर घटना!

सेल्फी के चक्कर में इस महिला के साथ घटित भंयकर घटना!

इंदौर: इंदौर की महू तहसील में एक ह्रदयविदारक हादसा हो गया जिसमें एक महिला की जान चली गई। जानकारी के मुताबिक सेल्फी के चक्कर में महू के जाम गेट के पास घाट से गहरी खाई में गिरकर एक महिला की मौत हो गई। मृतक महिला इंदौर के बिचौली मर्दाना की रहने वाली है।

जानकारी ये भी सामने आई है कि महू के बड़गोंदा थाना क्षेत्र के ख्यात पर्यटन स्थल जाम गेट पर हादसे के वक्त पत्नि के साथ उसका पति व बच्चा भी साथ था। घटना शहर से 35 किलोमीटर दूर जाम गेट की है जहां सेल्फी लेने के दौरान इंदौर निवासी एक महिला गहरी खाई में गिर गई।

खाई में गिरने के दौरान महिला के शरीर पर कई गम्भीर चोट आई जिससे वह घायल होकर अपनी जान गंवा बैठी और उसकी मौत हो गई। महिला की मौत की वजह सेल्फी लेते वक्त अचानक पैर गिर फिसलना सामने आई है।

वही घटना की जानकारी दोपहर तक पुलिस को नही मिल पाई थी जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से महिला को हाई चौक पर लाने का प्रयास किया गया। ग्रामीणों के मुताबिक महिला का नाम नीतू है और वह इंदौर से जाम गेट अपने पति के साथ घूमने आई थी इनके साथ डेढ़ साल का एक बच्चा भी था।

News Desk
News Desk is a human operator who publish news from desktop. Mostly news are from agency. Please contact sarkartoday2016@gmail.com for any issues. Our head office is in Lucknow (UP).
RELATED ARTICLES

Most Popular