Saturday, May 2, 2026
23 C
Lucknow

एक घंटे के मंत्री ने दिया इस्तीफा

PATNA : शिक्षा मंत्री मेवालाल चौधरी ने कामकाज संभालने के महज एक घंटे के भीतर ही इस्तीफा देकर इतिहास रच दिया। विपक्ष के आरोपों के बाद नीतिश सरकार के एजूकेशन मिनिस्टर मेवालाल चौधरी को इस्तीफा देना पड़ा।

मेवालाल चौधरी को शिक्षा मंत्री बनाए जाने के बाद से ही उनपर लगे भ्रष्टाचार के आरोप को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर निशाना साध रहा था। मेवालाल ने पदभार संभालने के एक घंटा बाद ही उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा सौंप दिया।

जनता दल युनाइटेड के महासचिव केसी त्यागी ने कहा कि लोकतंत्र लोकलाज से चलता है। यही कारण है कि भ्रष्टाचार के आरोपी शिक्षा मंत्री से मुख्यमंत्री ने इस्तीफा ले लिया है।

राजद नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पूछा था कि असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति में भ्रष्टाचार करने के आरोपी को शिक्षा मंत्री बनाकर क्या उन्हें लूटने की खुली छूट दी गई है?
गौरतलब है कि मेवालाल चौधरी पर प्रोफेसर की नियुक्ति और भवन निर्माण में भ्रष्टाचार के गंभीर मामलों में भारतीय दंड संहित की धारा 409,420,467, 468,471 और 120बी के तहत पहले से ही मुकदमा दर्ज है।

जदयू विधायक डॉ. मेवालाल चौधरी राज्य की तारापुर विधानसभा सीट से निर्वाचित हुए हैं । राजनीति में प्रवेश से पहले मेवालाल भागलपुर कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति थे।

Hot this week

“khan sir controversy” : खान सर को लेकर बिहार में होने लगी चर्चाएं!

खान सर पर आरोप एजूकेशनल वीडियो के जरिये एनडीए...

”(Lalu Yadav family dispute)”: रोहिणी अचार्य का विस्फोटक पोस्ट की इनसाइड स्टोरी

- रोहणी अचार्य का विवादास्पद पोस्ट संकेत नहीं सायरन...

Nikah पढ़वाई 11 लाख , जूता चुरवाई 11 लाख

मेरठ की शादी में बरसे नोट ढाई करोड़ की...

Sajjad Bagh में एक बड़ा हादसा टला

सरकार टुडे, 28 नवम्बर, लखनउ। बीती रात सज्जादबाग (Sajjad...

Topics

(Trauma-Bond) ट्रामा बांड के शिकार, कहीं आप भी तो नहीं हो रहे

सुपर—डुपर स्पेशल स्टोरी सिर्फ आप के लिए खतरनाक बीमारी धीरे—धीरे...

Khamani: दहाड़े खामनेई, इजरायल को मिलेगा मुहतोड़ जवाब

ईरान के उपर हुए 1 अक्टूबर को मिसाइल हमले...

Sexual Harassment का वर्लड रिकार्ड! गुरू पर गंदे आरोप…

चिंताजनक खबर.... प्रोफेसर है कि जल्लाद, पूरी युनिवर्सिटी की लड़कियों...

Related Articles

Popular Categories