Saturday, May 2, 2026
25 C
Lucknow

यूपी कैबिनेट के स्वास्थय शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना का आज होगा कोरोना टेस्ट

LUCKNOW : हेल्थ मिनिस्टर जय प्रताप सिंह के बाद अब दूसरे कैबिनेट मिनिस्टर सुरेश खन्ना पर कोरोना का खतरा मंडरा रहा है। गौरतलब है कि पिछले दिनो उन्होंने मेरठ के लाला लाजपत राय मेमोरियल (एलएलआरएम) मेडिकल कॉलेज का दौरा किया था। इस दौरान वह तीन कोविड-19 संक्रमण से ग्रस्त रोगियों के संपर्क में आ गए थे।

वर्तमान में मंत्री ने खुद को पहले से ही क्वारंटाइन कर दिया है। तीनों मरीजों की कोरोना संक्रमण को लेकर पॉजिटिव जांच रिपोर्ट बुधवार को आई, जिसके बाद स्वास्थ्य अधिकारियों के बीच हड़कंप मच गया। फिलहाल उन्होंने खुद को क्वारंटाइन कर रखा है। आज उनके स्वास्थय की जांच होगी जिसकी रिपोर्ट शाम तक आ जाएगी।

इस संध में मेरठ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. राज कुमार का कहना है कि मंत्री जी को संक्रमित होने की संभावना न के बराबर है क्योंकि वह कुछ देर के लिए ही वहां ठहरे थे । उनहोंने कहा कि जिस अवधि तक मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अन्य नेता उक्त रोगियों के निकट थे, वह बहुत अधिक नहीं थी।

एक व्यक्ति तभी संक्रमण से गस्त हो सकता है, जब उसने मरीज के साथ कम से कम 15 मिनट का जोखिम भरा वक्त बिताया हो।

मंत्री सहित स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी कई मीडियाकर्मियों के साथ वार्ड का दौरा किया था।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने अब कहा है कि तीनों संक्रमित रोगियों के संपर्क में आने वाले सभी व्यक्तियों की जांच अगले पांच दिनों तक की जाएगी।

सीएमओ ने कहा, “यदि अगले पांच दिनों में उनमें कोई लक्षण दिखाते हैं, तो मानक संचालन प्रक्रियाओं के अनुसार उनकी जांच होगी और उन्हें उपचार के लिए भेजा जाएगा।

खन्ना कोरोना परीक्षण से गुजरने वाले उत्तर प्रदेश के दूसरे मंत्री होंगे। इससे पहले मार्च में सूबे के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने एक पार्टी में भाग लिया था, जहां वह बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर के संपर्क में आ गए थे। कनिका बाद में कोविड-19 से संक्रमित पाई गईं थीं।

Hot this week

“khan sir controversy” : खान सर को लेकर बिहार में होने लगी चर्चाएं!

खान सर पर आरोप एजूकेशनल वीडियो के जरिये एनडीए...

”(Lalu Yadav family dispute)”: रोहिणी अचार्य का विस्फोटक पोस्ट की इनसाइड स्टोरी

- रोहणी अचार्य का विवादास्पद पोस्ट संकेत नहीं सायरन...

Nikah पढ़वाई 11 लाख , जूता चुरवाई 11 लाख

मेरठ की शादी में बरसे नोट ढाई करोड़ की...

Sajjad Bagh में एक बड़ा हादसा टला

सरकार टुडे, 28 नवम्बर, लखनउ। बीती रात सज्जादबाग (Sajjad...

Topics

“khan sir controversy” : खान सर को लेकर बिहार में होने लगी चर्चाएं!

खान सर पर आरोप एजूकेशनल वीडियो के जरिये एनडीए...

”(Lalu Yadav family dispute)”: रोहिणी अचार्य का विस्फोटक पोस्ट की इनसाइड स्टोरी

- रोहणी अचार्य का विवादास्पद पोस्ट संकेत नहीं सायरन...

Nikah पढ़वाई 11 लाख , जूता चुरवाई 11 लाख

मेरठ की शादी में बरसे नोट ढाई करोड़ की...

Sajjad Bagh में एक बड़ा हादसा टला

सरकार टुडे, 28 नवम्बर, लखनउ। बीती रात सज्जादबाग (Sajjad...

(Trauma-Bond) ट्रामा बांड के शिकार, कहीं आप भी तो नहीं हो रहे

सुपर—डुपर स्पेशल स्टोरी सिर्फ आप के लिए खतरनाक बीमारी धीरे—धीरे...

Khamani: दहाड़े खामनेई, इजरायल को मिलेगा मुहतोड़ जवाब

ईरान के उपर हुए 1 अक्टूबर को मिसाइल हमले...

Sexual Harassment का वर्लड रिकार्ड! गुरू पर गंदे आरोप…

चिंताजनक खबर.... प्रोफेसर है कि जल्लाद, पूरी युनिवर्सिटी की लड़कियों...

Related Articles

Popular Categories