Saturday, May 2, 2026
25 C
Lucknow

यूपी वासियों को मिलेंगे समय रहते मौसम के एलर्ट और अनुमान

LUCKNOW : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आकाशीय बिजली/थण्डरस्टाॅर्म से होने वाली क्षति को न्यूनतम किए जाने हेतु ठोस कार्य योजना बनाए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में विगत वर्षों का डाटा एकत्रित करते हुए जनहानि के कारणों का भी पता लगाया जाए। तकनीक के माध्यम से पूर्व में ही लोगों को एलर्ट/चेतावनी दिए जाने की सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। राज्य सरकार आकाशीय बिजली व थण्डरस्टाॅर्म से होने वाली जनहानि को न्यूनतम किए जाने हेतु प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने आज यहां अपने सरकारी आवास पर आकाशीय बिजली/थण्डरस्टाॅर्म से होने वाली क्षति (जनहानि/पशुहानि) को न्यूनतम करने हेतु एक्शन प्लान बनाए जाने के सम्बन्ध में बैठक की। इस सम्बन्ध में उ0प्र0 राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण और राहत आयुक्त कार्यालय, उ0प्र0 द्वारा प्रस्तुतीकरण दिया गया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूर्व सूचना प्रणाली व पूर्व तैयारी के साथ, जन-धन हानि को न्यूनतम करने के लिए समन्वित रणनीति तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि एक व्यापक सर्वेक्षण करते हुए आकाशीय बिजली से प्रभावित होने वाले जनपदों के सम्बन्ध में कार्य योजना बनायी जाए।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चेतावनी व मौसम सम्बन्धी पूर्वानुमान को जनसाधारण तक पहुंचाना अत्यन्त आवश्यक है। रेडियो, टी0वी0, मोबाइल तथा समाचार पत्रों आदि के माध्यम से लोगों को अवगत कराया जाए। जनसामान्य को यह भी बताया जाए कि थण्डरस्टाॅर्म/लाइटनिंग के समय किन सावधानियों को अपनाया जाना जरूरी है और बचाव के क्या उपाय हैं। साथ ही, लाइटनिंग से क्षति को रोके जाने के सम्बन्ध में प्रशिक्षण की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि जनजागरूकता के कार्यक्रमों को व्यापक स्तर पर चलाए जाने की आवश्यकता है, जिससे जनसाधारण और प्रशासनिक प्रणाली, सभी को इसके लिए जागरूक किया जा सके। उन्होंने शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक स्तर पर पूर्वानुमान व चेतावनी के सम्बन्ध में जानकारी दिए जाने के निर्देश दिए।

Hot this week

“khan sir controversy” : खान सर को लेकर बिहार में होने लगी चर्चाएं!

खान सर पर आरोप एजूकेशनल वीडियो के जरिये एनडीए...

”(Lalu Yadav family dispute)”: रोहिणी अचार्य का विस्फोटक पोस्ट की इनसाइड स्टोरी

- रोहणी अचार्य का विवादास्पद पोस्ट संकेत नहीं सायरन...

Nikah पढ़वाई 11 लाख , जूता चुरवाई 11 लाख

मेरठ की शादी में बरसे नोट ढाई करोड़ की...

Sajjad Bagh में एक बड़ा हादसा टला

सरकार टुडे, 28 नवम्बर, लखनउ। बीती रात सज्जादबाग (Sajjad...

Topics

“khan sir controversy” : खान सर को लेकर बिहार में होने लगी चर्चाएं!

खान सर पर आरोप एजूकेशनल वीडियो के जरिये एनडीए...

”(Lalu Yadav family dispute)”: रोहिणी अचार्य का विस्फोटक पोस्ट की इनसाइड स्टोरी

- रोहणी अचार्य का विवादास्पद पोस्ट संकेत नहीं सायरन...

Nikah पढ़वाई 11 लाख , जूता चुरवाई 11 लाख

मेरठ की शादी में बरसे नोट ढाई करोड़ की...

Sajjad Bagh में एक बड़ा हादसा टला

सरकार टुडे, 28 नवम्बर, लखनउ। बीती रात सज्जादबाग (Sajjad...

(Trauma-Bond) ट्रामा बांड के शिकार, कहीं आप भी तो नहीं हो रहे

सुपर—डुपर स्पेशल स्टोरी सिर्फ आप के लिए खतरनाक बीमारी धीरे—धीरे...

Khamani: दहाड़े खामनेई, इजरायल को मिलेगा मुहतोड़ जवाब

ईरान के उपर हुए 1 अक्टूबर को मिसाइल हमले...

Sexual Harassment का वर्लड रिकार्ड! गुरू पर गंदे आरोप…

चिंताजनक खबर.... प्रोफेसर है कि जल्लाद, पूरी युनिवर्सिटी की लड़कियों...

Related Articles

Popular Categories