दिल्ली महापौर चुनाव के चलते बीजेपी में बगावत

NEWS DELHI : उत्तरी नगर निगम के स्टैंडिंग चेयरमैन और नेता सदन रह चुके तिलक राज कटारिया ने पार्षद पद समेत भारतीय जनता पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देने का एलान किया है। हालांकि उनकों मनाने की कोशिशें की जा रही हैं लेकिन वह मानने को तैयार नहीं है। उन्होंने खुद की उपेक्षा का अरोप पार्टी पर लगाया है। दिल्ली की तीनों नगर निगमों में 24 जून को होने वाले महापौर और उपमहापौर के चुनाव के लिए भाजपा ने बुधवार को उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। कटारिया का नाम उम्मीदवारो की लिस्ट में नहीं था इसलिए वह नाराज हो गये और इस्तीफा दे दिया।

तिलक राज कटारिया ने पार्टी पर कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप लगाया है। प्रदेश अध्यक्ष को लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि वह पार्टी के सभी पद से मुक्त हो रहे हैं। फिलहाल कटारिया के इस्तीफे के बाद भाजपा की तरफ से अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आयी है।

उत्तरी दिल्ली के लिए जय प्रकाश महापौर पद के लिए भाजपा के उम्मीदवार बनाए गए हैं। जबकि उप महापौर के लिए रितु गोयल का नाम की घोषणा की गई है। वहीं, अध्यक्ष स्थायी समिति के लिए छैल बिहारी गोस्वामी, उपाध्यक्ष स्थायी समिति के लिए विजेंद्र यादव और नेता सदन के लिए योगेश वर्मा के नाम पर मुहर लगाई गई है। दिल्ली नगर निगम पर बीजेपी का कब्जा है।

Hot this week

Gang Culture हुआ Online बांग्लादेश में बच्चों की हिंसा ने बढ़ाई टेंशन

सरकार टुडे:— बांग्लादेश में बच्चों और किशोरों से जुड़ी...

India’s engineering exports में 25 फीसदी का इजाफा, अमेरिका में मांग

सरकार टुडे:— भारत के इंजीनियरिंग सामानों के निर्यात (India's...

Topics

Gang Culture हुआ Online बांग्लादेश में बच्चों की हिंसा ने बढ़ाई टेंशन

सरकार टुडे:— बांग्लादेश में बच्चों और किशोरों से जुड़ी...

India’s engineering exports में 25 फीसदी का इजाफा, अमेरिका में मांग

सरकार टुडे:— भारत के इंजीनियरिंग सामानों के निर्यात (India's...

Manmohan Singh की प्रतिमा का अनावरण, रेवंत रेड्डी करेंगे लोकार्पण

 हैदराबाद में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह (Manmohan...

Balapur Ganesh Laddu ने बनाया रिकॉर्ड इतने लाख में बिका लडडू

मान्यता है कि बालापुर गणेश का यह लड्डू सौभाग्य...

हेमू, दीपू आसिफ ने इस तरह किया Gang Rape

पीड़िता ने बताई अपबीती, जन्मदिन सेलीब्रेट करने दोस्तों...

Related Articles

Popular Categories