Homeअन्य राज्य3 फेमस डांसर की पानी में डूब कर मौत BREAKING NEWS

3 फेमस डांसर की पानी में डूब कर मौत BREAKING NEWS

ARVAL : यह दिल दहला देने वाली खबर बिहार के अरवल जिले से आ रही है। जहां बुधवार की देर रात एक कार के नहर में गिर जाने से कार पर सवार तीन डांसर सहित चार लोगों की मौत हो गई। इस घटना में एक अन्य नर्तकी घायल हो गई है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अपुष्ट खबरों के मुताबिक एक एसयूवी कार में सवार होकर यह डांसर एक कार्यक्रम से लौट रही थी तभी यह हादसा घटित हो गया। डांसर की मौत से हाहाकार है और किसी की समझ में नहीं आ रहा कि यह हादसा कैसे घटित हो गया।

पहली नजर में यह ड्राइवर को झपकी आने के बाद घटित हादसा बताया जा रहा है। इन डांसर में एक डांसर मुंबई की फेमस डांसर है जो बिहार आई थी। एक अन्य डांसर जो गंभीर अवस्था में हैं उसका इलाज चल रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular