Saturday, May 2, 2026
25 C
Lucknow

सपा ने दिया नारा ”झूठ बोल कर जीना है, 56 इंच का सीना है”

AZAMGARH : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सोमवार को दिन में पूर्व कैबिनेट मंत्री दुर्गा के घर निजी कार्यक्रम में पहुंचे और इस दौरान उन्होंने भाजपा की केंद्र व राज्य सरकारों पर जमकर भड़ास निकाली। किसान बिल, किसानों की फसल के समर्थन मूल्य, विकास के मुद्दे व कानून व्यवस्था पर उन्होंने खूब कोसा।

पिछले दिनों सपा के आंदोलन व अपने ऊपर बैरिकेडिंग तोड़ने के आरोप पर कहा कि किसान केवल अपनी फसल का समर्थन मूल्य मांग रहे हैं। जिसको लेकर उनको गिरफ्तार किया जा रहा है। खुद अपने बैरिकेडिंग तोड़ने के आरोप के मामले में कहा कि बगल में मंत्रियों का घर, पीछे थाना और तमाम अन्य वीआईपी लोगों के घर होने के चलते वहां से नहीं निकाल सकते थे।

सामने बैरिकेडिंग से ही जा सकते थे लेकिन इसके बाद भी उनको आरोप लगाकर गिरफ्तार किया गया। जगह जगह हर जिलों में सपाइयों को घर से नहीं निकलने दिया गया, आधी रात को भोर में गिरफ्तार कर लिया गया, किसान केवल समर्थन मूल्य मांग रहे हैं। ऑनलाइन पर्ची के मुद्दे पर भी उन्होंने घेरा और कहा कि किस किसान के घर पर छाई है वह जरा बताएं हमें।

सपा किसानों का पूरा समर्थन कर रही है इस कारण उत्पीड़न किया जा रहा है। हालांकि इस दौरान उन्होंने चुटकी ली कि बीजेपी सरकार के किसान कौन है तो उस दौरान पब्लिक से आवाज आई अडानी और अंबानी जिस पर अखिलेश ने कहा कि वह अपने मुंह से नहीं बोलना चाहते थे जिसको लोगों ने बोल दिया।

अखिलेश लगातार बीजेपी पर हमलावर रहे उन्होंने कहा कि आजमगढ़ में हवाई पट्टी 4 किलोमीटर की होने के बाद भी भाजपा पर उसको पूरा न करने का आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी वाले जानते हैं कि यहां का विकास होगा तो सपाई ही यहां उतरेंगे। वही पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर कहा कि उन्होंने इसका शिलान्यास किया था। लेकिन इसके बाद भी झूठ बता कर प्रधानमंत्री से शिलान्यास कराया गया। एक नामी कंपनी को ठेका दिया गया था जिसने बीजेपी के ही सरकार की पहल पर स्टैचू ऑफ यूनिटी का निर्माण किया लेकिन उसको हटा दिया गया और सपा पर तमाम आरोप लगाए गए।

आज क्या स्थिति है आज भी सड़क नहीं बन पाई है भाजपा केवल झूठ बोलने की मशीन बन गई है। इस दौरान नारा भी लगा कि 56 इंच का सीना है झूठ बोलकर जीना है जिस पर अखिलेश ने शाबाशी भी दी। प्रदेश में मानवाधिकार उल्लंघन हिरासत में मौत समेत कानून व्यवस्था को लेकर भी उन्होंने कई सवाल खड़ा किए इसके अलावा जमीन की पैमाइश व मुख्यमंत्री के आवास का नक्शा न पास होने को लेकर भी सवाल खड़े किए।

Hot this week

“khan sir controversy” : खान सर को लेकर बिहार में होने लगी चर्चाएं!

खान सर पर आरोप एजूकेशनल वीडियो के जरिये एनडीए...

”(Lalu Yadav family dispute)”: रोहिणी अचार्य का विस्फोटक पोस्ट की इनसाइड स्टोरी

- रोहणी अचार्य का विवादास्पद पोस्ट संकेत नहीं सायरन...

Nikah पढ़वाई 11 लाख , जूता चुरवाई 11 लाख

मेरठ की शादी में बरसे नोट ढाई करोड़ की...

Sajjad Bagh में एक बड़ा हादसा टला

सरकार टुडे, 28 नवम्बर, लखनउ। बीती रात सज्जादबाग (Sajjad...

Topics

“khan sir controversy” : खान सर को लेकर बिहार में होने लगी चर्चाएं!

खान सर पर आरोप एजूकेशनल वीडियो के जरिये एनडीए...

”(Lalu Yadav family dispute)”: रोहिणी अचार्य का विस्फोटक पोस्ट की इनसाइड स्टोरी

- रोहणी अचार्य का विवादास्पद पोस्ट संकेत नहीं सायरन...

Nikah पढ़वाई 11 लाख , जूता चुरवाई 11 लाख

मेरठ की शादी में बरसे नोट ढाई करोड़ की...

Sajjad Bagh में एक बड़ा हादसा टला

सरकार टुडे, 28 नवम्बर, लखनउ। बीती रात सज्जादबाग (Sajjad...

(Trauma-Bond) ट्रामा बांड के शिकार, कहीं आप भी तो नहीं हो रहे

सुपर—डुपर स्पेशल स्टोरी सिर्फ आप के लिए खतरनाक बीमारी धीरे—धीरे...

Khamani: दहाड़े खामनेई, इजरायल को मिलेगा मुहतोड़ जवाब

ईरान के उपर हुए 1 अक्टूबर को मिसाइल हमले...

Sexual Harassment का वर्लड रिकार्ड! गुरू पर गंदे आरोप…

चिंताजनक खबर.... प्रोफेसर है कि जल्लाद, पूरी युनिवर्सिटी की लड़कियों...

Related Articles

Popular Categories